फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sensation in the area due to finding bodies on the side of railway tracks

रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

Sun, 14 Feb 2021 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sensation in the area due to finding bodies on the side of railway tracks
सेवराई (गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा रेलवे स्टेशन के पूर्व देवकली गांव के पास शनिवार को रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया। सफलता नहीं मिल पाने की स्थिति में शव को सुरक्षित मर्चरी हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन

गांव के कुछ लोग सुबह रेलवे ट्रैक की तरफ गए थे। इसी दौरान उनकी नजर शव पर पड़ी। इसकी जानकारी होते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी भदौरा स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की जानकारी पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने शव मर्चरी हाउस में रखवा दिया। इस संबंध में गहमर के कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शव की शिनाख्त का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed