फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Chaos over selfie in the wedding procession fierce fighting

Ghazipur News: बरात में सेल्फी पर बवाल , जमकर हुई मारपीट, दूल्हे की मौत, पुलिस कर रही तफ्तीश

Sat, 07 Jun 2025 06:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 07 Jun 2025 06:09 PM IST
सार

गांव में आई बरात में डीजे बज रहा था उत्साह का माहौल था और डीजे बज रहा था। इसी दौरान सेल्फी लेने को लेकर विवाद हो गया। मारपीट में दूल्हा घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दुल्हन के बहनोई सहित सात की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Chaos over selfie in the wedding procession fierce fighting
बरात में असलहा लेकर सेल्फी खिंचवाता युवक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जगदीशपुर गांव में पांच जून को आई बरात में डीजे पर नाचने व फोटो खिंचने को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल दुल्हे की शुक्रवार की देर रात वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मुख्य आरोपी दुल्हन के बहनोई सहित आठ पर दर्ज मारपीट के मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


वहीं कट्टा लेकर लहराते हुए डीजे पर नाचने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुट गई। रेवतीपुर त्रिलोकपुर गांव निवासी ब्रिगेडियर राम के पुत्र राकेश राम (20) की शादी जगदीशपुर गांव निवासी राजेंद्र राम की पुत्री राजकुमारी से तय थी। बीते पांच जून को दुल्हा राकेश राम बरात लेकर जगदीशपुर गांव पहुंचे।
विज्ञापन


बरात वधू पक्ष के दरवाजे पर लगी और दुल्हा जयमाल के स्टेज पर चला गया। इधर डीजे पर नाचने और फोटो खिंचने को लेकर मारपीट हो गई। दुल्हे के पिता मामला शांत कराने पहुंचे तो उन्हें भी आठ लोग मिलकर मारने- पीटने लगे। यह देख दुल्हा स्टेज से नीचे उतरकर पिता का बचाने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख आरोपियों ने लोहे के पलटे से दुल्हा राकेश राम के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह कोमा में चला गया। वहीं शादी नहीं हो पाई। दुल्हे का उपचार वाराणसी में चल रहा था। उसके घायल पिता ब्रिगेडियर राम ने दुल्हन के बहनोई और मुख्य आरोपी ताजपुर मांझा निवासी विनोद राम, प्रदीप उर्फ कल्लू, मोनू राम, पप्पू, बाघा राम उर्फ मिथलेश, विशाल राम, सकलू और विपिन के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था।

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को जानकारी होने पर दुल्हा और दुल्हन दोनों पक्षों को थाने बुलाया। पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई में जुट गई। वहीं मारपीट में नामजद ताजपुर मांझा निवासी विशाल राम को डीजे में कट्टा लहराते नाचने के आरोप में पुलिस ने वायरलेस चौराहे से गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।


थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि मृतक के शव का वाराणसी में पोस्टमार्टम हो रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मारपीट के दर्ज मुकदमा में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित हो गई है। कट्टा लहराते नाचने वाले मारपीट के नामजद आरोपी विशाल राम को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शेष को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed