फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Security increased for former chairman of cooperative bank who filed case against SP MP

Ghazipur News: सपा सांसद के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले पूर्व चेयरमैन की बढ़ी सुरक्षा, जानें- क्या है पूरा मामला

Mon, 17 Feb 2025 04:38 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 17 Feb 2025 04:38 PM IST
सार

गाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले पूर्व चेयरमैन को गनर उपलब्ध कराया गया है। सुरक्षा बढ़ाने वाली बात की पूर्व चेयरमैन ने खुद पुष्टि की है।

विज्ञापन
Security increased for former chairman of cooperative bank who filed case against SP MP
अफजाल अंसारी - फोटो : एएनआई

विस्तार

गाजीपुर से सपा के सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन और बिरनो थाना क्षेत्र के बद्धूपुर निवासी देव प्रकाश सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने उन्हें गनर उपलब्ध कराया है। इसकी पुष्टि खुद उन्होंने की है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
वर्ष 2013-17 तक जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन रहे देव प्रकाश सिंह ने बीते दिनों सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ शादियाबाद थाने में खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने सांसद के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप लगाया है। आरोप है कि सांसद ने अपने पद की गरिमा के विरुद्ध जाते हुए टिप्पणी की, इससे सनातन धर्म के मानने वालों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। 
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कराने के बाद पूर्व चेयरमैन ने कहा था कि सांसद में यदि थोड़ी भी नैतिकता बची है तो वह सांसद पद से इस्तीफा देकर फिर से मैदान में आए। जनता दूध का दूध पानी की पानी कर देगी। वह हिंदू धर्म के खिलाफ अनाप शनाप बोलकर गाजीपुर में स्टार बने रहता चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सांसद अफजाल अंसारी से मैं पूछना चाहता हूं उनका शुरू से इतिहास-भूगोल क्या रहा है। आरोप लगाया कि सांसद ने गाजीपुर में हमेशा खून की गोली खेलने का काम किया है। 

सनातन धर्म को लेकर जब भी कोई बड़ा आयोजन होता तब-तब यह अनाप शनाप बोलने का काम करते हैं। प्रशासन से मांग की है कि वह जांच कर सांसद के खिलाफ कार्रवाई करे, जिसके बाद पुलिस-प्रशासन ने शनिवार की देर शाम उनकी सुरक्षा में एक गनर लगा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed