फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Secretary of the district saw? 'Development'

सचिव ने देखा जिला का ‘विकास’

Fri, 23 Jan 2015 11:23 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 23 Jan 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Secretary of the district saw? 'Development'

वन विभाग के प्रदेश सचिव सुनील पांडेय ने शुक्रवार को जमानिया तहसील क्षेत्र के लोहिया ग्रामसभा राघोपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, साथ ही कई निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां उजागर होने पर उनकी त्योरी चढ़ी रही। चौपाल में ग्रामीणों द्वारा मिट्टी तेल अधिक मूल्य पर बेचने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने पांच सदस्यीय टीम गठित कर सत्यापन कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


 
सीसी रोड निर्माण के संबंध में सचिव सुनील पांडेय को बताया गया कि सात सौ मीटर तक सीसी रोड का निर्माण कराया गया है और 312 शौचालय बनाए गए हैं। प्राथमिक विद्यालय में दो अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए वर्ष 13-14 में पैसा दे दिया गया है, लेकिन अभी तक छत का निर्माण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


इसपर सचिव ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भवन प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने बीएसए से कहा कि सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, बीएसए, एबीएसए तथा एम्बुलेंस का नंबर अंकित करा दिया जाए। रोजगार उपलब्ध कराने के लिए समूह का गठन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृद्धा पेंशन के लिए लोगों ने नाम न होने की शिकायत की तो उन्हें बताया गया कि नाम कंप्यूटर में फीड कर दिया गया है। गांव में पहली किश्त उपलब्ध करा दी गई है। वन विभाग के सचिव ने राघोपुर गांव में सीसी रोड, शौचालय, विद्युत खंभों और अन्य विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

 इसके बाद गंगा नदी के किनारे निर्माणाधीन महर्षि जमदग्नि परशुराम ऋषि घाट के निरीक्षण में सीमेंट से छतरी और सोलर लगाने का अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिया।


दिलदारनगर से देवैथा-कर्महरी मार्ग को चौड़ीकरण एवं सृदढ़ीकरण के निरीक्षण के समय तीन जगहों पर उन्होंने मार्ग की खुदाई कर गुणवत्ता की जांच की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मुरलीधर मिश्र, डीसी मनरेगा अनय मिश्र, उपजिलाधिकारी जमानिया कैलाश सिंह, सीएमओ डा. एमपी सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी आरपी यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डा. मो. नासेह, प्रशिक्षु पीसीएस मोईन इस्लाम, एएसपी ग्रामीण त्रिभुवननाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी के उज्जमा खां आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed