{"_id":"3f97503b8fd5cfe1de3f3a3a8042e7f1","slug":"secretary-at-the-slow-pace-of-development-bifre-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों की धीमी गति पर बिफरे सचिव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों की धीमी गति पर बिफरे सचिव
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग के सचिव सुनील पांडेय ने सोमवार को जिला पंचायत सभागार में हुई समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों को समय से गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।
सचिव सुनील पांडेय ने नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम, बाल विकास, अग्निशमन केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जल निगम, निर्माणाधीन 200 बेड के हास्पिटल, देवकली पम्प नहर, कर करेतर, राजीव गांधी
विद्युतीकरण योजना, सोलर लाइट, स्वच्छ शौचालय, इंदिरा आवास, श्रम, उद्यान, वन, कन्या विद्यालय, डूडा, लोहिया ग्रामीण आवास, कौशल विकास, छात्रवृत्ति, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुओं का टीकाकरण आदि कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
उन्होंने प्रांतीय खंड लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों से निर्माणाधीन सड़कों को समय से नहीं बनाए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि सड़कें गुणवत्ता के साथ बनाई जाएं। उन्होंने सेतु निगम के अधिकारियों को निर्माणाधीन पुल का निर्माण समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। अधूरे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा
कराने का निर्देश दिया। जल निगम के 14 परियोजनाओं में तीन पूर्ण बताया गया। बताया गया कि चार पर कार्य चल रहा है जो मार्च तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने राजस्व वसूली मे तेजी लाने का निर्देश दिया। राममनोहर लोहिया समग्र
ग्राम के अंतर्गत अभी 18 ग्राम संतृप्त न कराए जाने को गंभीरता से लेते हुए इन गांवों को विकास कार्यों से संतृप्त कराने, राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना में काम पूरा करने का भी निर्देश दिया। वन विभाग के सचिव ने जखनिया तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फाइलों के रख-रखाव, साफ सफाई पर ध्यान देने का निर्देश दिया। लंबित प्रकरणों को निस्तारित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ अशोक चन्द, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडेय, उप जिलाधिकारी नेहा प्रकाश एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।