{"_id":"673505138d694c1ecd014384","slug":"seats-full-in-trains-waiting-for-hours-for-tatkal-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-123456-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ट्रेनों में सीटें फुल, तत्काल के लिए घंटों इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ट्रेनों में सीटें फुल, तत्काल के लिए घंटों इंतजार
विज्ञापन
गाजीपुर/बारा। दीपावली और छठ पूजा का त्योहार बीतने के बाद अब लोग काम पर लौटने लगे हैं। यात्रियों की भीड़ के कारण महानगरों को जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। स्लीपर और एसी कोच भी यात्रियों से ठसाठस भरे हैं। कई ट्रेनों में सीटें फुल हैं। तत्काल कोटे के टिकट के लिए लोग घंटों तक कतार में लग रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें निराश होना पड़ रहा है।
डाला छठ में शामिल होने के लिए महानगरों से बड़ी संख्या में लोग घर आए थे। महापर्व समाप्त होने के बाद अब लोग दिल्ली, गुजरात व मुंबई जैसे महानगरों की ओर लौटने लगे हैं। इससे हावड़ा - दिल्ली रूट से होते हुए जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक, ब्रह्मपुत्र मेल, पटना कोटा एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, दानापुर - सिकंदराबाद एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें ठसाठस भरी आ रही हैं। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें भी चला रही है। इसके बावजूद यात्रियों की भीड़ से मारामारी मची हुई है। जिन लोगों को ट्रेन में सीट मिल जा रही है, वे खुद को भाग्यशाली समझ रहे हैं। गहमर के स्टेशन अधीक्षक अमर कुमार ने बताया कि सुबह आठ से रात आठ बजे तक काउंटर पर टिकटों की बुकिंग हो रही है। सुबह 10 बजे एसी व 11 बजे स्लीपर क्लास की सीटों की बुकिंग तत्काल कोटे से होती है। कोशिश रहती है कि अधिक से अधिक लोगों को तत्काल कोटे से कंफर्म टिकट मिल सके।