{"_id":"610d78058ebc3e72593d2552","slug":"sdm-inspected-the-shelter-site-ghazipur-news-vns604653050","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रय स्थल का एसडीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रय स्थल का एसडीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। नगर स्थित पशु चिकित्सालय में बनाए गए अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का उपजिलाधिकारी ने शुक्रवार को औचक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा के निरीक्षण में आश्रय स्थल पर 100 गोवंश मिले और पानी चारे की व्यवस्था भी सही मिली। परिसर के निरीक्षण के दौरान अस्पताल के पीछे पानी लगने से हुए कीचड़ को देख तत्काल राबिश डलवाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बारिश के मौसम को देखते हुए पशुओं के लिए दो अतिरिक्त तिरपाल लगाने के साथ भूसा को रखने की व्यवस्था को ठीक करने का भी निर्देश दिया।
उन्होंने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा। समय से टीकाकरण सहित अन्य पशु चिकित्सा संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि इस कार्य में लापरवाही न बरतें अन्यथा कार्रवाई होगी। इसके बाद उन्होंने कार्यालय का भी निरीक्षण किया। रखरखाव संबंधित दिशा-निर्देश दिया और पशुओं की टैगिंग टीकाकरण बंध्याकरण के संबंध में भी विस्तार से जानकारी ली। डॉ. संतोष कुमार ने अवगत कराया कि क्षमता से अधिक पशु होने के कारण दिक्कत आ रही है जिसे शिफ्ट अथवा सुपुर्दगी में दिया जाना जरूरी है। इस पर एसडीएम ने इसकी रिपोर्ट तलब की। इस संबंध में एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि आश्रय स्थल पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने को लेकर निरीक्षण किया गया। पशुओं के लिए शेड की व्यवस्था परिसर में कीचड़ आदि सहित साफ-सफाई को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर गौशाला प्रभारी विजयशंकर राय रामानुज कुशवाहा संजीव सिंह सतेंद्र कुमार रामवचन कुशवाहा दिनेश यादव आदि मौजूद थे।