{"_id":"5e933bc38ebc3e7697289c92","slug":"screening-being-done-in-hot-spot-area-ghazipur-news-vns5200925162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉट स्पाट इलाके में की जा रही स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉट स्पाट इलाके में की जा रही स्क्रीनिंग
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर और दिलदारनगर में बनाए गए छह हाटस्पाट एरिया में चौकसी बढ़ा दी गई है। इन स्थानों पर शिफ्टवार सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। इधर इन स्थानों को पूरी तरह से सैनिटाइज कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घरों में सर्वेक्षण कर रही है। इस दौरान बुखार, सर्दी, जुकाम या छींक से पीड़ित लोगों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है। रविवार तक 5722 लोगों की स्क्रीनिंग की गई।
शहर के महुआबाग, नखास चौराहा, मछलीबाजार, टाउनहाल, बरबरहना आदि इलाके तथा दिलदारनगर के मरकजी मस्जिद, चिउटहां आदि इलाके पूरी तरह सीज है। लोग घरों में ही कैद हैं और जरूरी सामानों को फोन से मंगा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर बीमारों को पुलिस एंबुलेंस से अस्पताल भेज रही है। टाउनहाल में शनिवार की रात एक मरीज को अस्पताल भेजा गया। मुहल्ले के लोग दूध, फल, किराना के सामान तथा दवाएं आदि के लिए बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन पुलिस की सख्ती की वजह से उन्हें घर में ही रहना पड़ा। महुआबाग और दिलदारनगर की मस्जिदों से मिले कोरोना के मरीजों के बाद बनाए गए हाट स्पाट और रेड जोन एरिया को पूरी तरह से सैनिटाइज कर दिया गया है। गांधी पार्क, कोतवाली, सहकारी कालोनी आदि को सभासद सोमेश मोहन की देखरेख में छोटू राय, पप्पू तिवारी, चंदन राय, आकाश चतुर्वेदी, सुधीर सिंह आदि ने सैनिटाइज कराया। इस अवसर पर सफाई नायक राजकुमार रावत उपस्थित थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सात टीमें बनाई गई हैं जो इन इलाकों के घरों में जाकर सर्वे का काम कर रही है। शहर के महुआबाग इलाके में 2684 लोगों तथा दिलदारनगर के इलाके में कुल 3038 लोगों का सर्वेक्षण तथा स्क्रीनिंग की गई। इस कार्य में सर्वेक्षण के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया जा रहा है। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार, पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा। मरकजी मस्जिद, जमा मस्जिद तथा मदीना मस्जिद, अरंगी गांव के मरकज मािस्जद के एरिया के लोग घरों में ही बने रहे। बैरिकेडिंग वाले सभी 17 स्थानों पर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि सर्वेक्षण में सर्दी, खांसी, बुखार आदि से पीड़ित लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है।