फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   scorching sun showing attitude

Ghazipur News: चिलचिलाती धूप दिखा रही तेवर

Tue, 18 Apr 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
scorching sun showing attitude
चिलचिलाती धूप अपने तेवर दिखा रही है। तापमान भी 40 से बढ़ कर 43 डिग्र्री तक पहुंच गया है। ऐसे में घर से निकलना मुश्किलों भरा हो गया है। चलने वाली गर्म हवाओं से लोग बेहाल है। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। जिले में गर्मी के तेवर सख्त होते जा रहे हैं। बढ़ती गर्मी का आलम है कि लोग दोपहर में घरों में बैठना ही पसंद कर रहे हैं। गर्मी और लू से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मार्च माह के दुसरे पखवाड़े से तेज धूप के साथ गर्मी का असर दिखने लगा है। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग जुगत करने में जुट गए थे। खास तौर पर वे लोग जो सुबह काम के चलते घरों से बाहर निकल गए थे। दोपहर होते होते तेज धूप से और गर्मी से बचने के लिए लोग छाया की तलाश करते दिखे। तीखी धूप में छात्र-छात्राएं भी तौलिया गमछा या अन्य उपाय से धूप से बचने की कोशिश करते रहे। पीजी कॉलेज के कृषि विज्ञान एवं मौसम वैज्ञानिक कपिल देव शर्मा ने बताया कि आगामी पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेंटीग्रेड एवं न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed