फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Scooty collides with Nilgai, teacher dies

Ghazipur News: नीलगाय से टकराई स्कूटी, शिक्षिका की मौत

Sat, 18 Nov 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Scooty collides with Nilgai, teacher dies
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर अंतर्गत भीमापार मार्ग पर शुक्रवार को लगभग सुबह 10 स्कूटी सवार शिक्षका नीलगाय से टकरा गई। हादसे में शिक्षिका की मौत हो गई। जबकि स्कूटी पर पीछे बैठे उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सैदपुर तहसील क्षेत्र के मुबारकपुर कनेरी ग्राम निवासी शीला देवी यादव (32) लोहजरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका हैं। वह सैदपुर बीआरसी में आयोजित मासिक बैठक में भाग लेने के लिए घर से स्कूटी से जा रही थीं। पति वीरेंद्र यादव भी स्कूटी के पीछे बैठे थे। जोगी वीर बाबा मंदिर के पास अचानक एक नीलगाय नदी की ओर दौड़ते हुए सड़क की ओर आ गई। इससे स्कूटी जाकर नीलगाय से टकरा गई।
विज्ञापन

मौके पर ही शिक्षिका शीला देवी की मौत हो गई। जबकि उनके पति वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गये। वीरेंद्र का उपचार सैदपुर सीएचसी में चल रहा है। बताया जा रहा है कि शीला देवी की नियुक्ति इसी वर्ष जून 2023 में हुई थी। अपने पीछे वह पति के अलावा पुत्र सिद्वार्थ 10 तथा पुत्री सानिध्य 3 को छोड़कर गई हैं। वहीं जब शिक्षिका की मौत की खबर मिली तो परिजनों समेत बच्चे बिलखने लगे। दूसरी तरफ शिक्षा विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed