फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Scientist couple, members of Chandrayaan-3 mission, honored

Ghazipur News: चंद्रयान-3 मिशन के सदस्य वैज्ञानिक दंपती का हुआ सम्मान

Mon, 04 Dec 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Scientist couple, members of Chandrayaan-3 mission, honored
चंद्रयान-3 मिशन का हिस्सा रहे वरिष्ठ वैज्ञानिक दंपति अरविंद सिंह और पद्मजा सिंह का अभिनंदन समारोह पतार गांव स्थित कौशल्या उत्सव वाटिका में रविवार के हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बलिया सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि भारत दुनिया के उन देशों में भी शामिल हो गया है, जो चंद्रमा पर अपना मिशन उतारने में कामयाब रहा है। ऐसा करने वाला भारत चौथा देश है लेकिन दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान को सफलता पूर्वक उतारने में भारत पहला देश है। ऐसे में भारत की कामयाबी की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। अध्यक्षता सुखराम सिंह और संचालन कृपाशंकर सिंह और श्यराज तिवारी ने किया। इस मौके पर डा.सानंद सिंह, कृष्णबिहारी राय, अमन सिंह, टुनटुन सिंह, देवेंद्र सिंह, हिमांशु राय, अशोक सिंह,डा.विनोद सिह,पंकज राय आदि मौजूद थे। विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह रहे। अंत में वैज्ञानिक के बडे भाई इंजीनियर अशोक सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

-------------
भारत के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था मिशन
कार्यक्रम में इसरो के वैज्ञानिक दंपती अरबिंद सिंह और पद्मजा सिंह ने बताया कि यह मिशन भारत के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। भारत दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान उतारने वाला पहला देश बनने वाला था। इसके लिए सफल लैडिंग करानी आवश्यक थी। सफल लैडिंग कराने के बाद हम दोनों उस मिशन के हिस्सा थे। यह सोच कर हम दोनों काफी रोमांचित थे। पद्मजा ने बताया की मैं दक्षिण भारत की रहने वाली हूं, लेकिन यहां की मिट्टी और परिवार से मुझे बहुत प्यार मिलता है, मै यहां की बहू होने पर गौरवांवित हूं। हम दोनों नये मिशन गगनयान टीम का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed