फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   school open

खुल गए विद्यालय, लौटी रौनक

Tue, 02 Mar 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
school open
लाइव: सुबह नौ बजे प्राथमिक विद्यालय बहरियाबाद प्रथम में बच्चों को पढ़ाते शिक्षक। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। कोरोना संक्रमण के चलते बंद चल रहे प्राथमिक विद्यालय लगभग साल भर बाद सोमवार को सुबह खुले तो उनमें रौनक लौट आई। बच्चों के चेहरे पर भी स्कूल आने की खुशी साफ-साफ दिखाई दे रही थी। विद्यालयों में कक्षाओं को गुब्बारे से सजाया गया था। वहीं विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। कहीं सुबह 8.15 तो कहीं सुबह 8.30 बजे से कक्षा एक एवं पांच के बच्चों के आने का क्रम शुरू हुआ। सुबह-सुबह सड़कों पर बच्चों के स्कूल पहुंचने का जो क्रम शुरू हुआ, उसे लोग देखते रहे। शहर के विशेश्वरगंज में पूर्वाह्न 10.30 बजे कक्षा एक एवं कक्षा पांच के छात्र-छात्राएं पढ़ रहे थे। शिक्षक पूरी लगन के साथ उन्हें पढ़ाने में जुटे हुए थे। इधर रसोइया उनके भोजन की तैयारी में जुटी हुई थी। मध्याह्न होने के साथ ही बच्चों को एक साथ बैठाया गया और उन्होंने भोजन शुरू किया। इससे पूर्व शासन के निर्देशानुसार परिसर की साफ-सफाई की गई थी। अपराह्न तीन बजे छुट्टी होने पर बच्चे मस्ती करते हुए घर पहुंचे।
विज्ञापन

बहरियाबाद: सुबह 8.15 प्राथमिक विद्यालय अराजी कस्बा स्वाद प्रथम में रसोई घर के पास रसोइयां मंजू चौहान, संजाफी चौहान, पन्ना, शीला, सुमन, किरण एवं सविता रसोई कक्ष के बाहर साफ-सफाई करने में जुटी हुई थी। सुबह 8.30 बजे बच्चों के आने का क्रम शुरु हो गया था। सुबह 8.39 बजे प्रभारी प्रधानाध्यापक अवनी कुमार पहुंचे और सुबह 8.40 बजे रसोइया मंजू की मदद से अध्ययन कक्षों का ताला खुलवाया। सुबह 8.45 बजे तक परिसर में सभी छात्र-छात्राएं एकत्र हो गए थे और एक-दूसरे से मिलने के साथ खेलने लगे। सुबह 8.55 बजे शिक्षामित्र पूनम यादव, प्रभावती एवं सहायक अध्यापक सुनील सिंह पहुंचे। सुबह 8.56 बजे सहायक अध्यापक रामप्रवेश मिश्र एवं रामसिंह विद्यालय आए। इससे पूर्व बच्चों एवं शिक्षकों ने कक्षाओं को गुब्बारे से सजाया था। पूर्वाह्न नौ बजे से पढ़ाई शुरु हो गई थी। कक्षा पांच में प्रधानाध्यापक अवनी कुमार एवं कक्षा एक में सहायक अध्यापक राम सिंह ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाया। दोनों कक्षों में 33 छात्र-छात्राएं पहुंचे थे। पूर्वाह्न 11.30 बजे मध्याह्न भोजन शुरु हुआ। इसमें एक साथ बैठकर बच्चों ने आलू, मटर एवं टमाटर की मसालेदार सब्जी एवं रोटी खाई। अपराह्न तीन बजे बच्चों की छुट्टी होने के बाद वह खेलते-कूदते घर पहुंचे। सेवराई: क्षेत्र के प्रखर प्रज्ञा कान्वेंट स्कूल में सुबह आठ बजे स्कूल के सफाई कर्मियों द्वारा पूरे परिसर की साफ-सफाई की गई। सुबह 8.30 पर प्रधानाचार्य मदन मोहन शर्मा कार्यालय पहुंचे। सुबह 8.45 पर शिक्षकों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। सुबह 8.55 पर बच्चों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। विद्यालय प्रशासन की ओर से हाथ धुलाकर और मास्क देकर बच्चों को प्रवेश दिया जा रहा था। शिक्षिकाओं ने प्रवेश से पूर्व बच्चों और बच्चियों को माथे पर तिलक लगाकर और गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया। पूर्वाह्न नौ बजे से प्रार्थना सभा के बाद क्लास शुरु कराई गई। शिक्षक अर्जुन गुप्ता ने बच्चों को साफ-सफाई रखने और नियमित तौर पर मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी। इस मौके पर विकास प्रजापति, अकबर अली, देवंती देवी, अर्चना देवी, साधना सिंह, सुमन सिंह, सुनैना देवी, मुरलीधर तिवारी आदि शिक्षक मौजूद थे। प्रबंधक सुनैना देवी ने बताया कि सोमवार को पूर्वाह्न नौ बजे से अपराह्न दो बजे तक कक्षाएं चलाई गई। पहले दिन 50 प्रतिशत बच्चे उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed