फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   School management will be held accountable for drop-outs of RTE students

Ghazipur News: आरटीई छात्रों के ड्रॉप-आउट पर तय होगी स्कूल प्रबंधन की जवाबदेही

Mon, 03 Nov 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
School management will be held accountable for drop-outs of RTE students
गाजीपुर। शिक्षा का अधिकार के तहत निजी स्कूलों में दाखिला लेने वाले छात्रों का ड्रॉप-आउट अब सामान्य नहीं माना जाएगा। इस पर अब बेसिक शिक्षा निदेशालय की ऑनलाइन नजर रहेगी। स्कूलों के खराब रवैये को जानने के लिए अब छात्रों की ऑनलाइन ट्रैकिंग की जाएगी। अधिकारी छात्र के स्कूल छोड़ने पर उसके परिजनों से बात करेंगे व बच्चे को पुन: प्रवेश दिलाने के साथ ही स्कूल प्रबंधन से स्पष्टीकरण तलब करेंगे।
विज्ञापन

जिले में करीब 335 निजी स्कूलों में आरटीई के तहत 1300 से अधिक दुर्बल आय वर्ग के छात्रों को दाखिला मिला है। पूर्व में आरोप लगते रहे हैं कि निजी स्कूल संचालक प्रयास करते हैं कि छात्र का दाखिला न हो पाए और सीट खाली दिखाकर दूसरा एडमीशन कर लेते हैं।बेसिक शिक्षा विभाग के सामुदायिक सहभागिता के जिला समन्वयक अमित राय ने बताया कि शासन ने आरटीई छात्रों की ऑनलाइन ट्रैकिंग कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत स्कूल संचालकों को ड्रॉप-आउट छात्रों का विवरण ऑनलाइन देने को कहा गया है। कहीं कोई गड़बड़ी मिलती है तो उसकी जांच की जाएगी कि किस कारण से छात्र ने स्कूल छोड़ा है। यदि गलती स्कूल की पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। शासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे मामलों में सख्ती दिखाई जाए ताकि किसी दुर्बल आय वर्ग के छात्र के साथ अन्याय न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed