{"_id":"6a6117922e7d97c88808117c","slug":"school-bus-veers-out-of-control-into-a-field-35-children-have-a-narrow-escape-ghazipur-news-c-193-1-jon1041-159518-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में उतरी, बाल-बाल बचे 35 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में उतरी, बाल-बाल बचे 35 बच्चे
विज्ञापन
केराकत के बंजारेपुर गांव में खेत में उतरी स्कूल बस। स्रोत-ग्रामीण
केराकत। बंजारेपुर गांव से बच्चों को लेकर डेहरी साद इंग्लिश स्कूल जा रही एक स्कूल बस बुधवार सुबह अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में उतर गई। बस के सड़क से उतरते ही उसमें सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात रही कि बस पलटी नहीं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और बस में सबार सभी 35 बच्चे सुरक्षित बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस बंजारेपुर गांव से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। रास्ते में अचानक चालक का बस से नियंत्रण हट गया, जिससे वाहन सड़क छोड़कर खेत में उतर गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बस में सवार सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
बाद में ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से बस को खेत से निकालकर दोबारा सड़क पर पहुंचाया। हादसे में किसी बच्चे के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के स्वजन भी मौके पर पहुंचे। बच्चों के सुरक्षित होने की खबर मिलने पर उन्होंने राहत की सांस ली। ट्रैक्टर चालक लुकमान अहमद निवासी डेहरी ने बताया कि उन्होंने ही अपने ट्रैक्टर की मदद से बस को खेत से निकाला था। बस में करीब 35 बच्चे थे, सभी सुरक्षित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बस खेत में उतरने के बाद पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।