{"_id":"618d42ef9c40777e8958c03a","slug":"school-bus-and-car-collide-five-injured-ghazipur-news-vns6219473193","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बस और कार की टक्कर, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बस और कार की टक्कर, पांच घायल
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के राजवारी पुल स्थित गाजीपुर- वाराणसी मार्ग पर बृहस्पतिवार को स्कूल बस और कार के बीच आमने-सामने से हुई टक्कर में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। इसमें तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को कैथी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल से दोनों क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को हटवाकर आवागमन सुचारू कराया।
वाराणसी के चौबेपुर स्थित एक निजी विद्यालय की बस में 23 छात्र-छात्राओं समेत कुल 27 लोग सवार थे। बस सैदपुर की तरफ आ रही थी। दोपहर करीब 2. 30 बजे राजवारी पुल स्थित गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर नंदगंज की ओर से आ रही कार से बस टकरा र्गई। हादसे में कार एवं बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इधर दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के लोग राहत बचाव के कार्य में जुट गए। इधर मौके पर पहुंची पुलिस टीम कार में फंसे लोगों को निकालने में जुटी रही। संयोग रहा कि बस में सवार स्कूली बच्चों को चोटें नहीं आई। जबकि कार में सवार दो महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सिधौना चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया की वाराणसी जनपद के चौबेपुर निवासी निकिता देवी (40) पत्नी बबलू, लकी पुत्र राजेश (10), सरोज पत्नी सत्येंद्र (30), दिव्यांशी पुत्री सत्येंद्र निवासी मुनारी थाना चौबेपुर वाराणसी अपनी कार से गाजीपुर जनपद के नंदगंज से छठ महापर्व पर पूजन कर वापस अपने घर जा रही थी। राजवारी पुल पर सामने से आ रही बस से सीधी टक्कर हो गई। सभी को कैथी में निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। इसमें कार चालक पांडेयपुर के निकिता निवासी अनिल और सरोजा देवी को गंभीर चोटें आई हैं। मार्ग से क्षतिग्रस्त बस और कार को हटाकर आवागमन सुचारु करा दिया गया है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चें बाल-बाल बच गए हैं। कार सवार घायलों का उपचार वाराणसी के कैथी स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है।