Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Ghazipur News
›
Depiction of the worship of Mother Ganga following the return from exile in the Harishankari Ramlila
{"_id":"6adbbf98f46aec000c0aae9f","slug":"depiction-of-the-worship-of-mother-ganga-following-the-return-from-exile-in-the-harishankari-ramlila-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-162641-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: हरिशंकरी रामलीला में वनवास से लौटने के बाद मां गंगा के पूजन का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: हरिशंकरी रामलीला में वनवास से लौटने के बाद मां गंगा के पूजन का मंचन
शहर के कलक्टर घाट पर गंगा पूजन की लीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत- आयोजक
Link Copied
गाजीपुर। वनवास पर जाते समय माता सीता ने मां गंगा से सकुशल लौटने पर विधि-विधान से पूजन करने का संकल्प लिया था। इसी प्रसंग को जीवंत करते हुए अति प्राचीन श्रीरामलीला कमेटी हरिशंकरी की रामलीला में शुक्रवार को गंगा पूजन की लीला का मंचन किया गया। इसके बाद नाव पर सवार प्रभु श्रीराम के साथ भगवान विष्णु के दस अवतारों की मनोहारी झांकी प्रस्तुत की गई। श्रद्धालु इन झांकियों के दर्शन कर भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन
रामलीला के 18वें दिन हरिशंकरी स्थित श्रीराम सिंहासन से प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की शोभायात्रा निकाली गई। मुरली कटरा, पावर हाउस रोड, परसपुरा और झुन्नू लाल चौराहा होते हुए शोभायात्रा कलेक्टर घाट पहुंची। यहां विधि-विधान से मां गंगा की पूजा की गई। गंगा पूजन के बाद नाव पर सवार प्रभु श्रीराम के साथ भगवान विष्णु के मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, श्रीराम, श्रीकृष्ण, परशुराम, बुद्ध और कल्कि अवतार की झांकियां प्रस्तुत की गईं। इन झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।