{"_id":"5fac225d8ebc3e1a22572537","slug":"scholarship-application-date-extended-to-15-december-ghazipur-news-vns5578655104","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि 15 दिसंबर तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि 15 दिसंबर तक बढ़ी
विज्ञापन
गाजीपुर। शैक्षिक सत्र 2020-21 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनांतर्गत शासन की ओर से निर्धारित संशोधित समय सारिणी जारी की गई है। इसके अनुसार छात्र-छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन पत्र आनलाइन भरे जाने की तिथि पांच नवंबर से बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दी गई है।
वांछित अभिलेखों सहित ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्रों को संस्था पर जमा करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर है। यह जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा ने दी है। कहा कि जिनके द्वारा अभी तक छात्रवृत्ति आवेदन पत्र नहीं भरा गया, वह छात्र-छात्राएं 15 दिसंबर से पूर्व तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते हुए अभिलेखों सहित 22 दिसंबर से पहले संस्था में जमा कर दें। अन्यथा वह छात्रवृत्ति योजना के लाभ से वंचित हो जाएंगे।
छात्रवृत्ति परीक्षा के आवेदन की तिथि 17 नवंबर हुई
गाजीपुर। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय परीक्षा 2020-21 तथा राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2020-21 दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर से बढ़ाकर 17 नवंबर कर दी गई है। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने दी। उन्होंने बताया कि आनलाइन आवेदन में आवेदकों की ओर से हुई त्रुटि में संशोधन की तिथि 18 एवं 19 नवंबर निर्धारित की गई है।