फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Scavengers society Satyagraha with broom-sticks

स्वच्छकार समाज ने झाड़ू-डंडे के साथ किया सत्याग्रह

Fri, 02 Oct 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 02 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Scavengers society Satyagraha with broom-sticks
उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ ने शुक्रवार को झाड़ू-डंडे के साथ सरजू पांडेय पार्क में सत्याग्रह किया। इस दौरान आयोजित सभा में संघ के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश भारती ने कहा कि स्वच्छकार समाज का शोषण हजारों वर्षों से होता आया है।
विज्ञापन


वह आज भी बरकरार है। समाज को अपने अधिकारों के लिए जागरूक होना चाहिए। कहा कि वृद्धि वेतन, एरियर का भुगतान आज तक नहीं किया गया। मृतक आश्रित की नियुक्ति पर हीलाहवाली की जाती है। ठेके के कर्मचारियों का
विज्ञापन


चार महीने के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। चेताया कि यदि जिला प्रशासन गंभीरतापूर्वक ध्यान नहीं देता है तो पांच नवंबर को सफाई कर्मचारी अपनी ताकत का एहसास कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के उपाध्यक्ष डा. राजकुमार रावत ने कहा कि हमें अपने हक एवं अधिकार के लिए एकजुट होकर आगेे आना होगा। शीघ्र समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो पांच नवंबर से अनिश्चितकालीन धरना की शुरूआत की जाएगी। सत्याग्रह की


शुरूआत संघ के कोषाध्यक्ष प्रकाश रावत के जागरण गीत से हुई। अंत में जिलाधिकारी को संबोधित मांगपत्र सौंपा गया। सत्याग्रह में गजराज रावत, दिलीप परवाना, योगेन्द्र रावत, विद्युत रावत, अमरनाथ यादव, लूसा भारती, गुलाबचन्द्र रावत,

शेषनाथ रावत, गणेश रावत, चन्द्रमणि, चंदन ने विचार व्यक्त किया। संचालन संघ के महामंत्री गजराज रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed