{"_id":"cf1988c62488ec430c3775297aafb958","slug":"satyagraha-for-husband-s-body-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति का शव मंगवाने के लिए सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति का शव मंगवाने के लिए सत्याग्रह
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 08 Jan 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के हरसरपुर-पाली निवासी रामधीन राजभर की मौत सवा आठ
विज्ञापन
महीने पहले सऊदी अरब में हो गई थी। लेकिन अब तक उसका शव नहीं आ शका है।
रामधीन की पत्नी शीला देवी ने अपने बच्चों तथा आप कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को सत्याग्रह किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य आप नेता ब्रजभूषण दुबे भी सहयोगियों संग शामिल हुए।
उन्होंने बताया कि दूतावास से मिले पत्र के अनुसार मौत गला कसने से होनी बताई गई है। ऐसे में उसका शव भारत लाने और पूरे मामले की जांच कराने के लिए उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विदेशमंत्री, रेल राज्यमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को पूरे अभिलेख के साथ ई-मेल किया है।
इस प्रकरण पर रविवार को भी मृतक के गांव पर सत्याग्रह किया जाएगा। इस मौके पर मो. इम्तियाज, जय सिंह चौहान, प्रेम तिवारी, कैलाश चौहान, रामअवतार आदि उपस्थित थे।