फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sarju Pandey was full of fearlessness

सरजू पांडेय में कूट-कूटकर भरी थी निर्भीकता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Sarju Pandey was full of fearlessness
महान स्वाधीनता सेनानी पूर्व सांसद सरजू पांडेय की 32वीं पुण्यतिथि बुधवार को सरजू पांडेय पार्क में मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वह त्याग, बलिदान, देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत थे। अदम्य साहसी थे, निर्भीकता उनमें कूट-कूटकर भरी थी। उन्होंने 15 अगस्त 1942 को ही कासिमाबाद थाना पर तिरंगा फहरा दिया था। उनके नेतृत्व में हजारों लोगों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे आजादी के संघर्ष में ही कम्युनिस्ट बन गए। सामंती जुल्म एवं प्रत्येक प्रकार के अत्याचार, शोषण के खिलाफ आजीवन संघर्ष करते रहे। जनता ने उनका चार बार संसद सदस्य के रूप में चुनाव किया। लंबी कुर्बानी के बाद आजादी मिली लेकिन स्वतंत्रता सेनानियों, देशभक्तों के सपनों का भारत नहीं बना। आज तो राजनीति से त्याग, बलिदान, देशभक्ति की भावना का लोप हो गया है। कहा कि ऐसी परिस्थिति में सिद्धांतनिष्ठ नेता किसानों, गरीबों, मजदूरों का राज कायम करने की ललक रखने वाले सच्चे देशभक्त सरजू पांडेय को याद कर प्रेरणा ग्रहण कर पुन: राजनीति को सही दिशा देने के लिए काम करना होगा। देश की संप्रभुता, आजादी, संविधान, लोकतंत्र को अक्षुण्ण रखने का संकल्प आत्मसात करना होगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर सांसद अफजाल अंसारी, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील राम, रविकांत राय, भाकपा के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव, सह सचिव रामअवध, ईश्वरलाल गुप्ता, पूर्व प्रमुख रामायण यादव, राजेंद्र राय, अ रविंद मिश्र, अशोक मिश्र, रामाश्रय यादव, फूलमैन, सुभाष, रामलाल, रामपरीखा यादव, बच्चेलाल, रुद्रदत्त तिवारी, भाकपा माले के जिला सचिव रामप्यारे राम, योगेंद्र भारती, जितेंद्र घोष, राम शुक्ला, इरशाद अहमद, बलिराम पटेल, शिवचरण दुबे, सावित्री देवी, अस्करी बेगम आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता श्यामप्रसाद एवं संचालन डा. रामबदन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed