फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sanjana and kabaddi team in the first chair of Nagendra

कुर्सी में संजना और कबड्डी में नागेंद्र की टीम अव्वल

Thu, 03 Dec 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Thu, 03 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Sanjana and kabaddi team in the first chair of Nagendra
वेलफेयर क्लब की ओर से बाल दिवस खेल पखवारा के तहत गुरुवार को संत कबीर पब्लिक स्कूल छावनी लाइन में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने बाधा दौड़, कुर्सी दौड़, जलेबी रेस, फ्लैट रेस, साइकल रेस, कबड्डी
विज्ञापन


 में प्रतिभाग किया। कुर्सी दौड़ में संजना और कबड्डी में नागेंद्र की टीम अव्वल रही।
कुर्सी दौड़ में संजना प्रथम, सुरभि द्वितीय तथा मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी जूनियर में नागेंद्र की टीम विजयी

रही। जबकि सीनियर वर्ग में रामलखन की टीम ने बाजी मारी। साइकल रेस में नितीश प्रथम, विवेक द्वितीय और ब्रह्मजीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बाधा दौड़ में विकास पहले, सुमित दूसरे तथा अक्षय तीसरे स्थान पर रहे। स्पून-मार्बल रेस
विज्ञापन


में स्नेहा प्रथम, सोनी द्वितीय और अंजली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रबंधक काशीनाथ कुशवाहा तथा क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा ने शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभारंभ क्लब अध्यक्ष डा. वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। खेल प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि इस वृहद खेल पखवारा का समापन समता पब्लिक स्कूल कालूपुर में किया जाएगा। इस मौके पर क्लब के सचिव सिद्धार्थ मालवीय,


धर्मेंद्र कुमार, अर्पिता वर्मा, प्रीति श्रीवास्तव, किरन पाल, रागिनी यादव, पूजा यादव, आशा, सुनीता, अखिलेश श्रीवास्तव, अरविंद यादव और कंचन मौजूद रहीं। संचालन आदित्य कुशवाहा तथा मनोज ने किया। प्रधानाचार्य पंकज सिंह कुशवाहा ने
आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed