फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   sanitization

मुहल्लों और सड़कों का कराया सैनिटाइज

Sun, 02 May 2021 10:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
sanitization
गाजीपुर। संक्रमण रोकने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने मुहल्लों और सड़कों का सैनिटाइजेशन कराया। इस दौरान लोगाें को संक्रमण से बचाव के उपाय भी सुझाए गए। नगर के रजदेपुर, एमएएच इंटर कालेज जाने वाली सड़क, नई सब्जी मंडी, खुदाईपुरा, तुलसिया का पुल, मारकीनगंज, उर्दू बाजार, रोडवेज, रेलवे स्टेशन, सकलेनाबाद, बंशीबाजार, सिंचाई विभाग, पीजी कालेज सहित अन्य जगहों पर नपा के टैंकरों से दवा का छिड़काव किया गया। तेज धूप के बावजूद कोरोना महामारी में नपा के कर्मचारी पूरे दिन विशेष अभियान चलाकर दूसरों को बचाने में जुटे रहे। इसके अलावा कूड़ा स्थलों से कचरा उठाने के साथ वहां ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया जा रहा है, जिससे संक्रमण का फैलाव न हो सके। सफाई नायक के नेतृत्व में नगर की सड़कों एवं पटरियों को साफ-सुथरा करने में कर्मचारी जुटे रहे। अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज रोजाना साफ-सफाई के साथ सेनेटाइजेशन के विशेष अभियान की जहां मानीटरिंग की जा रही है। वहीं अधिकारियों द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है। महुआबाग, मिश्रबाजार सहित प्रमुख चौराहों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर नगरवासियों को कोरोना कर्फ्यू का पालन करने और संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए घरों में रहने की अपील भी की जा रही है। इसके अलावा घर-घर कूड़ा उठाने वाले वाहनों पर भी ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर आमजन को महामारी से बचाव को लेकर जागरूक किया जा रहा है, जिससे संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed