{"_id":"5384ae24cedde6b54dd95e7b8c076388","slug":"sandeep-murder-revealed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप हत्याकांड का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप हत्याकांड का खुलासा
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Fri, 01 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
सैदपुर के किराना व्यापारी संदीप गुप्ता की लूट के प्रयास में गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गुरुवार की रात मुठभेड़ में डहन पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त
पिस्टल, तमंचा, कारतूस, पांच मोबाइल और तीन बाइक बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक ने इस कामयाबी पर पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने बताया कि 20 दिसंबर की शाम सैदपुर के किराना व्यापारी संदीप अपने मुनीब इंद्रदेव के साथ रायपुर भीमापार से तगादा कर लौट रहे थे। इसी दौरान अनुआरा में हरेंद्र यादव के घर के सामने बाइक सवार
विज्ञापन
चार युवकों ने संदीप गुप्ता को रोक कर रुपये लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने संदीप राजभर को गोली मारकर घायल कर दिया था। वाराणसी में इलाज के दौरान 30 दिसंबर को संदीप की मौत हो गई थी। 31
दिसंबर की रात मुखबिर की सूचना पर सैदपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने डहन पुलिया के पास घेराबंदी की और हल्के मुठभेड़ में तीन मोटरसाइकिल पर सवार पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों
में सैदपुर के खजुरा गांव का अंबरीश राय उर्फ पंकज, महरूमपुर का दिनेश उर्फ टिंकू, औड़िहार कला का अनिल राजभर उर्फ डब्लू, सैदपुर के ही भद्रसेन निवासी सुधीर यादव और आजमगढ़ के लालापुर मेहनाजपुर का निवासी
अरमान उर्फ टिंकू शामिल है