फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sand on both sides of Hameed Setu, fear of accident

हमीद सेतु को देनों तरफ रेत, हादसे का डर

Tue, 01 Mar 2022 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Sand on both sides of Hameed Setu, fear of accident
हमीद सेतु पर जमी लाल बालू की मोटी परत। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
सुहवल। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की लापरवाही के कारण हमीद सेतु से होकर गुजरने वाले वाहनों के चलते पुल के दोनों किनारे धूल की मोटी परतें जमा हो गई हैं। इससे छोटे-बड़े वाहनों के आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रेत से गुजरते समय कई बार तो वाहन अनियंत्रित हो जा रहे हैं। हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

पुल के दोनों छोर पर जमी यह रेत की मोटी परत मुसाफिरों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। क्षेत्रीय लोगों ने संबंधित विभाग से गुहार लगाई है कि सेतु पर जमी रेत की परत को जल्द हटाया जाए, जिससे मुसाफिरों और वाहन चालकों को आवागमन करने में सहुलियते हो सके। मालूम हो कि पूर्व में इन्हीं रेत के चलते बाइक आदि वाहनों के पहिये अनियंत्रित हो चुके हैं, जिसके कारण कई लोग तो घायल हो गए। जबकि कईयों की मौत भी हो चुकी है, बावजूद एनएचएआई उदासीन बना हुआ है। पुल से दिन रात वाहनों के गुजरते समय उनके पीछे और पास से चलने वाले पैदल राहगीर, साइकिल सवार और अन्य छोटे वाहन सवार धूल उड़ने के कारण हादसे का शिकार हो जाते हैं। इस संबंध में एनएचएआई वाराणसी के परियोजना निदेशक आरएस यादव ने बताया कि कर्मचारियों को रेत साफ करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed