{"_id":"5e9497c68ebc3e768a1b4545","slug":"sampling-of-21-doctors-engaged-in-corona-duty-ghazipur-news-vns5202356141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ड्यूटी में लगे 21 चिकित्सकों की हुई सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ड्यूटी में लगे 21 चिकित्सकों की हुई सैंपलिंग
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले भर में कोरोना की ड्यूटी में लगे चिकित्सक, नर्स, पैरा मेडिकल आदि मिलाकर कुल 21 लोगों की सोमवार को सैंपलिंग की गई। यह सभी स्टाफ अब तक लगातार कोरोना के संदिग्धों, मरीजों या क्वांरटीन में रखे जा रहे लोगों के संपर्क में रहे हैं, जिसके चलते उनकी जांच जरूरी माना जा रहा था। मंगलवार को इन लोगों को भी 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। सोमवार को जिले में 36 लोगों की रिपोर्ट आई है जो निगेटिव बताई जा रही है। पहले के भेजे गए अभी 17 सैंपल के परिणाम आना बाकी है।
कोरोना वायरस की शुरुआत के बाद से ही जिले में चिकित्सकों की टीम बना दी गई और उन्हें जगह-जगह ड्यूटी पर लगा दिया गया। इसके बाद से वह लोग लगातार कोरोना वार्डों, अस्पतालों, क्वारंटीन सेंटरों आदि पर लगातार प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से कोरोना के संक्रमित या संदिग्ध लोगों के संपर्क में आते रहे। इधर, कोरोना के खतरे का दबाव थोड़ा कम होने के बाद स्वास्थ्य प्रशासन की ओर से अपने स्टाफ की भी सुधि ली जा रही है। इन चिकित्सकों के स्वास्थ्य की रिपोर्ट भी शासन को भेजनी है। इधर जिले भर से अब तक कुल 136 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 17 की रिपोर्ट आनी बाकी है। हालांकि, इधर भेजे गए लगातार सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव ही आ रही है, जिससे प्रशासन को राहत है। मंगलवार को भी नए 21 सैंपल भेजे गए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्या ने बताया कि स्टाफ की सुरक्षा के मद्देनजर उनकी भी सैंपलिंग की गई है। लगातार निगेटिव रिपोर्ट मिलने से थोड़ी राहत जरूर मिल रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हमारा जिला अब डेंजर जोन से बाहर आ रहा है। फिर भी सावधानी बहुत आवश्यक है। सभी लॉकडाउन का पालन करें।