फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Samajwadi Party's PDA model has completely failed: Bedi

समाजवादी पार्टी का पीडीए मॉडल पूरी तरह फेल : बेदी

Fri, 23 May 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party's PDA model has completely failed: Bedi
दुल्लहपुर। हंसराजपुर स्थित सुभासपा के जनसंपर्क कार्यालय पर शुक्रवार को जखनिया विधायक बेदी राम के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर विधायक ने पार्टी में सम्मिलित हुए सभी नए सदस्यों को पीला गमछा और पार्टी की सदस्यता रसीद देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी के मुखिया एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर समाज के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने देश में जातिगत जनगणना को लेकर आवाज उठाई थी। इस पर प्रधानमंत्री ने संज्ञान लिया है। समाजवादी पार्टी का पीडीए मॉडल पूरी तरह फेल है। सपा ने दलितों का हक छीना है। 2027 का चुनाव निर्णायक होगा।
विज्ञापन

इस चुनाव में पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। इस समय हर दसवें दिन दो सौ से तीन सौ लोग पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राजभर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलिराज, प्रदेश महासचिव पंकज दुबे, अरविंद कुमार, पीयूष कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed