{"_id":"615f3a988ebc3ec8b024c332","slug":"saja-devi-darbar-virajin-jagat-janani-ghazipur-news-vns616013253","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजा देवी दरबार, विराजीं जगत जननी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजा देवी दरबार, विराजीं जगत जननी
विज्ञापन
गाजीपुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन शक्ति उपासना की धूम रही। श्रद्धालुओं ने देवी के शैलपुत्री स्वरूप का दर्शन, पूजन किया। उनसे परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। गहमर स्थित मां कामाख्या धाम के साथ ही अन्य देवी मंदिरों पर भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेका। इस दौरान जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
आज से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई। घरों में कलश स्थापित कर मां शेरावाली की आराधना का क्रम शुरू हो गया। देवी मंदिरों में पहले दिन कोविड नियमों का पालन करते हुए भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। शहर के मिश्रबाजार स्थत मां काली मंदिर, सकलेनाबाद स्थित दुर्गा मंदिर, हमीद सेतु स्थित काली मंदिर, नवाबगंज स्थित मां शीतला माता मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मंदिर परिसर एवं आसपास स्थित पूजा सामग्री की दुकानों से नारियल, चुनरी, फूल-माला की खरीदारी कर मां के चरणों में अर्पित किया। शीश नवाकर उनसे मंगल की कामना की।
सेवराई: गहमर स्थित मां कामाख्या धाम पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कोविड-19 के नियमों के तहत श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर दर्शन-पूजन किया। मंदिर के महंत आकाशराज तिवारी ने बताया कि भोर से ही मां के दरबार में श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए मास्क लगाकर श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। गहमर के कोतवाल त्रिवेणीलाल सेन ने बताया कि मंदिर परिसर में सुरक्षा की व्यवस्था के तहत पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। चारों ओर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं से महिला चेन स्नेचरों और जेबकतरों से सावधान रहने की अपील की गई। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन
रेवतीपुर: भगवती के दरबार में नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने मां की आराधना कर मन्नतें मांगीं। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। कई भक्तों ने मां के दरबार में अंखड दीप जलाया। करीमुद्दीनपुर: मां कष्टहरणी भवानी के दरबार में देवी भक्त पहुंचे। दर्शन-पूजन के बाद खुशहाली की प्रार्थना की।
औड़िहार: सैदपुर तहसील के पीछे स्थित काली मां का दर्शन-पूजन करने के लिए दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां के चरणों में फूल, माला अर्पित किया। सादात: क्षेत्र के मां काली मंदिर, स्टेशन रोड स्थित मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। नवरात्र के पहले दिन दरबार में मत्था टेककर भक्तों ने मन्नतें मांगीं। मुहम्मदाबाद: तहसील स्थित मनोकामना देवी, अमवा की सती मइया सहित आसपास के देवी मंदिरों में देवी पूजन की धूम रही। भक्तों ने मां के चरणों में मत्था टेककर उनसे मंगल की कामना की।
दिलदारनगर: सायर माता मंदिर में कई भक्तों ने चुनरी चढ़ाई। यहां मन्नतें पूरी होने पर भक्त घंटा चढ़ाते हैं। बहादुरगंज: चंडी माता मंदिर में भक्तों ने धूप-दीप जलाकर शेरावाली का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसी तरह जमानिया, कासिमाबाद, मौधा, खानपुर, भांवरकोल, करंडा, देवकली, बहरियाबाद, मरदह, दुल्लहपुर, जखनिया आदि क्षेत्रों में भी शक्ति स्वरूपा की उपासना की गई।