फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Saima and Kavya wrote the best essay in junior class.

Ghazipur News: कनिष्ठ वर्ग में सायमा और काव्या ने लिखा सबसे अच्छा निबंध

Fri, 05 Jan 2024 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Saima and Kavya wrote the best essay in junior class.
गाजीपुर। आनंद स्वरूप वर्मा स्मृति निबंध प्रतियोगिता का परिणाम बृहस्पतिवार को पीरनगर स्थित प्रधान कार्यालय पर घोषित किए गए। क्लब के पीआरओ सूर्यरेख मणि ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में एडुरेन ग्लोबल स्कूल की सायमा और आरजेपी स्कूल की काव्या पहले, मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी के अभिमन्यु शुक्ला दूसरे तथा राहुल सांकृत्यायन उ.मा. विद्यालय की अनामिका यादव तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

वेलफेयर क्लब की ओर से आयोजित हुई प्रतियोगिता के बारे में बताया कि रितिका यादव, अनन्या सिंह, अनुष्का यादव को सांत्वना पुरस्कार तथा अनन्या सिंह एवं छवि सिंह का प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुनाव किया गया। ज्येष्ठ वर्ग में रेनबो माडर्न स्कूल की रिद्धिमा प्रथम, एडुरेंन ग्लोबल स्कूल की राजनंदिनी द्वितीय तथा सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल की जाह्नवी सिंह तृतीय रहीं। छवि वशिष्ठ, राशि सिंह, आकांक्षा यादव, रजिया परवीन का सांत्वना पुरस्कार तथा मांडवी दुबे, रिया यादव एवं रंजना बौद्ध का प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चयन किया गया। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ वर्ग में लूर्द्स कान्वेंट बालिका इण्टर कालेज की संश्रिता यादव पहले, सन फ्लावर कान्वेंट स्कूल की रिचा राय दूसरे तथा एडुरेन ग्लोबल स्कूल की ज्योति यादव को तीसरा स्थान मिला। सांत्वना पुरस्कार के लिए स्नेहा तिवारी, सपना यादव, अंजली यादव तथा प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए रिद्धिमा यादव का चयन किया गया। क्लब के पीआरओ ने बताया कि प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कारों का वितरण 27वें वेलफेयर उत्सव में किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी, डॉ. जितेंद्र कुमार, संजय वर्मा, सुषमा यादव, पवन कुमार पांडेय, राहुल मिश्रा, अजय यादव, रामकुमार विश्वकर्मा, नौशाद अहमद, सत्येंद्र श्रीवास्तव, रामनाथ कुशवाहा, रिंकू यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed