{"_id":"635d762e8dd85b68d54beffe","slug":"run-for-unity-program-will-be-held-in-100-villages-on-the-birth-anniversary-of-iron-man-ghazipur-news-vns681170623","type":"story","status":"publish","title_hn":"लौहपुरुष की जयंती पर 100 गांवों में रन फार यूनिटी कार्यक्रम होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लौहपुरुष की जयंती पर 100 गांवों में रन फार यूनिटी कार्यक्रम होगा
विज्ञापन
विकास भवन कार्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते सीडी?
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 100 गांवों में रन फार यूनिटी कार्यक्रम आयोजित होगा। इसको लेकर शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में विकास भवन कार्यालय में बैठक हुई।
उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्देश शासन स्तर से प्राप्त हुआ है। जो जनपद, समस्त तहसीलों एवं सभी विकास खंडों में राष्ट्रीय एकता दिवस 2022 पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा।
इस दौरान लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रीय एकता पर आधारित शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। जनपद स्तर पर यह कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। राइफल क्लब सभागार से रन फार यूनिटी का आयोजन किया जाएगा, जो नेहरू स्टेडियम गोराबाजार पर जाकर समाप्त होगा।
विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से सरदार बल्लभ भाई पटेल पर आधारित पुस्तकों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी, कार्य एवं दर्शन पर आधारित क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। बैठक में एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, डिप्टी कलेक्टर चंद्रशेखर यादव, क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार, सूचना अधिकारी राकेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक नाथ तिवारी, जेलर राकेश कुमार वर्मा, जिला विकास अधिकारी राजेश यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव, सुभाषचंद्र प्रसाद नेहरू युवा केन्द्र एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।