फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rules ignored in Orange Zone

कोरोना: आरेंज जोन में नियम की अनदेखी, बाजार में भीड़

Sat, 09 May 2020 05:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
Rules ignored in Orange Zone
गाजीपुर। जिले में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आरेंज जोन में लाकडाउन - 3 की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सामाजिक दूरी का थोड़ा भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। सुबह सात बजे बाजार खुलते ही भीड़ उमड़ जा रही है। विभिन्न दुकानों तथा मुख्य बाजार में घंटों पैर रखने तक की जगह नहीं रह रही है। दुकानों के सामने बनाए गए गोले का पता तक नहीं चल रहा है। आलम यह है कि प्रतिबंध के बाद भी चाय पान और सैलून की दुकानें भी खुल रही हैं। इसे लेकर बाजारों में चहल-पहल जारी है लेकिन दोपहर में कुछ समय के लिए सन्नाटा पसर जा रहा है। शाम के समय एक बार फिर बाजारों में दुकानें खुल रही हैं। नगर में कम लेकिन ग्रामीण इलाके में सामाजिक दूरी का थोड़ा भी पालन नहीं किया जा रहा है। आलम यह है कि कोरोना से बचने के लिए लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

शनिवार को भी जनपद के विभिन्न कस्बों तथा गांवों में जगह-जगह भीड़ दिखी। दुकान खुलने के बाद पहले सामान लेने के लिए लोग परेशान दिखे। इस बात का लोगों में तनिक भी भय नहीं है कि हम भी लापरवाही की वजह से कोरोना के संक्रमण में आ सकते हैं। जिला मुख्यालय के नगर क्षेत्र में शराब की दुकान समेत कहीं-कहीं लोग भीड़ लगा रहे हैं लेकिन ग्रामीण इलाके में तो कदम-कदम पर यह नजारा देखा जा सकता है। पाबंदी के दौरान भी लोग गांवों के चबूतरों और गलियों में निकल कर मजमा लगा रहे हैं। देखा जाए तो सुबह करीब 11 बजे तक शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में चहल-पहल कुछ अधिक दिखाई दे रही है। इसके बाद कुछ देर के लिए बाजार शांत पड़ जा रहे हैं। कई थाना क्षेत्रों में बाजार खुल रहे हैं लेकिन लोगों को अधिक देर तक नहीं रहने दिया गया। जबकि कुछ इलाकों में बेरोकटोक लोग भीड़ में शामिल हो रहे हैं। दुबिहां संवाददाता के मुताबिक, सुबह सात से 10 बजे तक ही किराना की दुकान खुल रही है। इसके बाद, बंद करने का आदेश दे दिया जा रहा है। सुबह बाजार में थोड़ी भीड़ जरूर हो रही है। इस दौरान चाय, मिठाई, कपड़ा, जूता-चप्पल, सीमेंट, बालू और मशीनरी आदि की दुकानें चोरी छिपे खुल रही हैं। देखा जाए तो मुख्य रूप से करीमुद्दीनपुर, भांवरकोल, अलावलपुर आदि बाजारों में कपड़े और कई सैलून की दुकानें भी खुली रही। लोग खरीददारी भी करते रहे। अधिकतर ग्राहक बिना मास्क के ही बाहर घूमते दिखाई दिए। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार, पुलिस सड़क पर बेवजह घूमने वालों से सख्ती से पेश आ रही है। सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा और इसका उल्लंघन करने वालों को पुलिस जगह-जगह सबक भी सिखाती रही। इसी प्रकार, जिले के जमानियां, दुल्लहपुर, करंडा, नंदगंज, सैदपुर, कासिमाबाद, खानपुर, बिरनो, सेवराई, बहरियाबाद, जंगीपुर आदि क्षेत्रों में भी यही स्थिति दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed