फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   RTI ground will today in mulayam

आरटीआई मैदान में आज आएंगे मुलायम

Wed, 23 Nov 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 23 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
RTI ground will today in mulayam
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
शहर के आरटीआई मैदान में 23 नवंबर को आयोजित होने वाली सपा की रैली को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन और पार्किंग के लिए स्थान निर्धारित कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक केेशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि वाराणसी, जौनपुर, सैदपुर से आने वाले सभी वाहन बड़े और चार पहिया वाहन पीजी कालेज ग्राउंड में बने पार्किंग में खड़े होंगे। नंदगंज, शादियाबाद की ओर से आने वाहन आइटीआइ मैदान में खड़े होंगे। हंसराजपुर, जखनिया, बुजुर्गा की ओर से आने वाले वाहनों को चर्च कांपलेक्स में रोका जाएगा। सुहवल, जमानिया, बलिया की ओर से आने वाले वाहनों को काशी राम आवास के सड़कों पर रोका जाएगा।
विज्ञापन


  मऊ, आजमगढ़, जंगीपुर की ओर से आने वाले चार पहिया एवं सुहवल, बलिया, जमानिया की ओर से आने वाले वाहनों को लंका मैदान में खड़ा किए जाएगे। मिश्र बाजार, कोतवाली और शहर के अन्य हिस्सों से आने वाले वाहनों को स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में खड़ा किया जाएगा। करंडा की ओर से आने वाले वाहनों को पुलिस अधीक्षक आवास के सामने नगर पालिका के मैदान में पार्क किया जाएगा। वीआईपी और सरकारी अधिकारियों के वाहनों के लिए पार्किंग सभा स्थल के पास ही होगी।  रैली को लेकर सभास्थल के लिए आठ प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।
विज्ञापन


  इन सभी प्रवेश द्वार पर सुरक्षा की पुख्ता इंताजाम किए गए है। वाराणसी जोन से विभिन्न जनपदों से आए पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की तैनाती पुलिस प्रशासन की ओर से कर दी गई है। पुलिए अधीक्षक नगर केसी गोस्वामी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए सात कंपनी पीएएसी तैनात की गई है। सभा स्थल पर सभी थानाध्यक्षों और सुरक्षा कर्मियों की बैठक कर पुलिस के आलाधिकारियों ने सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed