फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rs 25,000 reward each on three individuals, including history-sheeter brothers

Ghazipur News: हिस्ट्रीशीटर भाइयों समेत तीन पर 25-25 हजार का इनाम

Tue, 20 Oct 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Rs 25,000 reward each on three individuals, including history-sheeter brothers
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के सुखडेहरा गोलीकांड के छठवें दिन सोमवार को भी पुलिस दो सगे हिस्ट्रीशीटर भाइयों सहित तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही हैं, लेकिन अबतक सफलता नहीं मिल सकी है। इधर, गंभीर रूप से घायल पंकज सिंह यादव का वाराणसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मालूम बीते 13 अक्तूबर की शाम जसदेवपुर मोड़ के पास कम्पोजिट शराब की दुकान के सामने हिस्ट्रीशीटर दो सगे भाइयों सुखडेहरा निवासी आशुतोष राय उर्फ बिट्टू और सर्वेश राय उर्फ सिद्धू ने रास्ते के विवाद को लेकर कहासुनी करने के साथ ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। गोली सुखडेहरा निवासी सीआईएसएफ जवान राघवेश सिंह यादव के पैर में लगी थी। जबकि उनके चचेरे भाई पंकज सिंह यादव के सीने में गोली लगी थी। इस घटना में दोनों चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

परिजन दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आए थे। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल पंकज सिंह यादव को उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया था। इधर, सीआईएसएफ के छोटे भाई ने सुखडेहरा गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर दो सगे भाइयों आशुतोष राय उर्फ बिट्टू, सर्वेश राय उर्फ सिद्धू के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विनय कुमार सिंह ने गोलीकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई थी, लेकिन अबतक गिरफ्तार नहीं हो सके। थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है। वहीं, नामजद आरोपी सुखडेहरा निवासी आशुतोष राय उर्फ बिट्टू, सर्वेश राय उर्फ सिद्धू और विवेचना में प्रकाश में आए गोढ़ी खास निवासी उपेंद्र राय पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगी हुई है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सुरक्षा के दृष्टिकोण से तैनात है पुलिस टीम
भांवरकोल। थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुखडेहरा निवासी घायल सीआईएसएफ जवान के घर से पुलिस टीम तैनात है। यही नहीं पुलिस टीम गांव में भी लगातार चक्रमण कर रही है। पुलिस प्रत्येक आने-जाने वाले लोगों पर नजर रख रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि नामजद आरोपियों को गिरफ्तार में टीम लगी हुई है। यही नहीं संदिग्धों को भी उठाकर पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed