फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rs 25,000 reward each on three individuals

Ghazipur News: श्रद्धा से झुके शीश, जयकारे के लिए उठे हाथ, जुबां से निकला जय माता दी

Tue, 20 Oct 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Rs 25,000 reward each on three individuals
गाजीपुर। शारदीय नवरात्र के नौवें दिन सोमवार की शाम सड़क पर आस्था का रेला उमड़ा हुआ दिखाई दिया। मां के सजे आकर्षक दरबार को हर किसी की निगाहें निहारती रह गईं। पंडालों की सजावट व मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा देखकर देवी भक्त निहाल हो उठे। हर पूजा पंडाल अपने आप में खास दिखाई दिया।
विज्ञापन

मां के चरणों में श्रद्धा से हर किसी के शीश झुके। जयकारे में लोगों के हाथ ऊपर की ओर उठे दिखे। हर किसी के जुबां से केवल जय माता दी निकलता हुआ सुनाई दिया। जिले के 474 दुर्गा पूजा पंडालों में नौवें दिन भी विधि-विधान संग मां शेरावाली का पूजन किया गया। देवी भक्तों ने आरती में शामिल होकर सर्वमंगल की कामना की। शहर के स्टेशन रोड, महुआबाग, मिश्रबाजार, सकलेनाबाद, लंका, बंशीबाजार, पीरनगर, अंजनी घाट, गोराबाजार, सिंचाई विभाग चौराहा, उर्दू बाजार, टेढ़ीबाजार, कोट किला कोहना, चीतनाथ, झुन्नूलाल का चौराहा, लालदरवाजा, स्टीमरघाट, झंडातर, नवाब साहब का फाटक, रुईमंडी, नवाबगंज, जमलापुर, चुंगी, तुलसी का पुल, टेढ़वा और महाजनटोली सहित कई स्थानों पर आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा जनपद
गाजीपुर। देवी भक्ति के कारण जनपद सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों यू-टयूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर जनपद के आकर्षक पंडालों व मनोहारी मां दुर्गा की प्रतिमाएं वायरल हो रही हैं। वीडियो के माध्यम से विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों की खासियत को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की सुंदरता में लगा चार चांद
गाजीपुर। दुर्गा पूजा पंडाल केवल देवी भक्ति का माध्यम नहीं बने हुए हैं, बल्कि इनसे शहर की सुंदरता में भी चार चांद लग गया है। पंडालों को आकर्षक बनाने के लिए झालरों, बल्बों और इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड से सजावट की गई है। शाम ढलने के साथ ही रोशनी की चमक ने शहर की रौनक बढ़ा दी।
ये पंडाल रहे आकर्षण का केंद्र
गाजीपुर। शहर के जमलापुर व रुईमंडी में गुफा आकार वाले पंडाल लोगों के विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहे। इनके अलावा नवाब साहब का फाटक, रुईमंडी, चीतनाथ, मिश्रबाजार, महुआबाग, लंका, स्टेशन रोड आदि जगहों के पंडालों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।
ग्रामीण अंचलों में भी देवी भक्ति की धूम
गाजीपुर। शहर की तरह जनपद के ग्रामीण अंचलों में भी देवी भक्ति की धूम देखी गई। जनपद के रेवतीपुर, भदौरा, जमानिया, दिलदारनगर, गहमर, महाराजगंज, सैदपुर, नंदगंज, सादात, जखनिया, दुल्लहपुर, जंगीपुर, रौजा, आलमपट्टी, बिरनो, मरदह, भड़सर, मुहम्मदाबाद, भांवरकोल आदि क्षेत्रों में आकर्षक पंडालों में स्थापित मां शेरावाली की दिव्य प्रतिमाएं लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

खिलौने के लिए जिद करते रहे बच्चे
गाजीपुर। शहर में दुर्गापूजा मेले को लेकर विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी थीं। खिलौनों की दुकानें बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। वह अपने अभिभावकों से खिलौनो की खरीदारी कराने के लिए जिद करते हुए देखे गए। महिलाओं व युवतियों ने श्रृंगार के समानों की खरीदारी की। युवाओं में फास्टफूड का स्वाद चखने का क्रेज दिखा। इसके अलावा चाट की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। कुछ लोगों ने परिवार संग रेस्टारेंट व होटलों में लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed