फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   RPF head constable dies after being hit by a vehicle

Ghazipur News: वाहन के धक्के से आरपीएफ के हेडकांस्टेबल की मौत

Thu, 18 Dec 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
RPF head constable dies after being hit by a vehicle
उतरौली-दिलदारनगर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में-----मृतक आरपीएफ के हेड कांस्टेबल रामनिवास पांडेय क
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के उतरौली- दिलदारनगर मार्ग स्थित पोक पांडेय के पोखरे के पास मंगलवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार आरपीएफ हेड कांस्टेबल रामनिवास पांडेय (55) की मौत हो गई। वह पीडीडीयू जंक्शन में तैनात थे। बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि उतरौली गांव निवासी नितिश पांडेय ने जानकारी दी कि पिता रामनिवास पांडेय आरपीएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर पीडीडीयू जंक्शन पर तैनात थे। एक दिन पहले वह विभागीय काम के सिलसिले में गांव आए थे। इसके बाद वह बाइक लेकर ड्यूटी के लिए निकल पड़े। उतरौली- दिलदारनगर मार्ग स्थित पोक पांडेय के पोखरे के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उमेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। नितिश पांडेय ने बताया कि पिता 1993 में आरपीएफ में भर्ती हुए थे। बताया कि वह दो भाइयों में छोटे थे। बताया कि हादसे की जानकारी आरपीएफ के अधिकारियों को दी गई है। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि हादसे में मृत आरपीएफ जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत-गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर कंधवारा गांव में मंगलवार की देर रात ट्रैक्टर सहोदरी देवी (70) की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। नोनहरा थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने सहोदरी देवी घर के पास किसी काम से जा रही थीं। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पाने के बाद कठवामोड़ चौकी प्रभारी अविनाश मणि त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। वहीं ट्रैक्टर सहित चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की छानबीन चल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कार के धक्के से बाइक सवार घायल-जखनिया। भुड़कुड़ा कोतवाली के अलीपुर मदरा गांव के धोबहिया पोखरी मोड़ पर बुधवार को कार की टक्कर से बाइक सवार आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना के धरहरा गांव राणा प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वह सेमऊर गांव जा रहे थे। इनके पैर व सिर में गंभीर चोट आई है। लोगों ने घायल उपचार के लिए एंबुलेंस से जखनिया सीएचसी भेजा। कोतवाल श्यामजी यादव ने बताया कि पीड़ितों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद

बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत में दाे घायल-भांवरकोल। थाना क्षेत्र के ब्लाॅक स्थित एक निजी स्कूल के सामने बुधवार की देर शाम दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत हो गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि बढ़नपुरा निवासी अभिषेक पाण्डेय और ऋषभ पांडेय एक ही बाइक से बलिया जिले के मंगला भवानी जा रहे थे। एक निजी स्कूल के सामने से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। जहां से डॉक्टरों ने घायल अभिषेक पांडेय को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है। घायलों की ओर से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed