{"_id":"5fa832ce8ebc3e9bb80ba3ff","slug":"route-march-removed-in-view-of-festival-ghazipur-news-vns557240314","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार के मद्देनजर निकाला गया रूट मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार के मद्देनजर निकाला गया रूट मार्च
विज्ञापन
जमानिया। धनतेरस और दीपावली पर्व को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों के साथ नगर में रूट मार्च किया। अधिकारियों ने सड़कों से अतिक्रमण हटाने, मास्क लगाने और लोगों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की हिदायत दी।
कोतवाल राजीव कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस फोर्स तहसील मुख्यालय से होते हुए कस्बा बाजार, मंडी बाजार, दुर्गा चौक, दुरहिया, पांडेय मोड़ होते हुए कोतवाली पहुंची। कोतवाल ने कहा कि पर्व में अराजकता फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने सड़कों से अतिक्रमण हटाने और मास्क लगाने एवं दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की हिदायत दी।
बहादुरगंज : दीपावली और छठ पूजा को लेकर नायब तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा ने तमसा नदी के महावीर घाट, शिवालय घाट, विजय राघव संगत कुटी घाट, सती घाट के साथ भैंसही नदी के घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार छठ पूजा का त्योहार संपन्न कराया जाएगा। नगर पंचायत को सफाई की उचित व्यवस्था के लिए कहा गया है। इस अवसर पर लेखपाल उपेंद्र राय टीम के साथ उपस्थित रहे।