फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Robbed 55 thousand

तमंचा सटा शराब के सेल्समैनों से 55 हजार लूटे

Wed, 24 Feb 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Robbed 55 thousand
दुल्लहपुर थाना के रेवरिया चट्टी पर हुई लूट के बाद देशी शराब की दुकान पर खड़े लोग। - फोटो : GHAZIPUR
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के रेवरिया चट्टी स्थित देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैनों को मंगलवार की देर रात तमंचा से आतंकित कर नकाबपोश तीन लुटेरों ने 55 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने रात में ही छानबीन की। बुधवार की सुबह लूट की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक पर सवार तीन नकाबपोश शराब खरीदने के बहाने दुकान के सेल्समैन के सहायक जगदीश के पास पहुंचे। तमंचा सटाकर बिक्री के 25 हजार एवं मोबाइल लूट लिया। इसके बाद पास ही सटे अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन हवलदार यादव को तमंचा सटाकर जान मारने की धमकी दी और 30 हजार रुपये लूट लिए। इतना ही नहीं चाय-पकौड़ी की दुकान चलाने वाली बुजुर्ग महिला बगेसी यादव का मंगलसूत्र भी लूट ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। काफी प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिल सकी। थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। उन्होंने लूट के मामले का संदेहजनक बताया। कहा कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed