फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   road

पखवारेभर में उखडी 96 लाख की लागत से बनी सड़क

Mon, 18 Jan 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
road
मौधा। सैदपुर विकासखंड के ईटहां-सौना-मठिया गांव को जोड़ने वाला दो किलोमीटर लंबा नवनिर्मित संपर्क मार्ग महज 15 दिनों में ही उखड़ने लगा है। 96 लाख की लागत से इस मार्ग के इतने कम समय में उखड़ जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है अगर मार्ग पर पुन: ईमर्सन का छिड़काव कर दुबारा पिच नहीं कराया गया तो समय से बहुत पहले ही सड़क बदहाल हो जाएगी। क्षेत्र के ईटहां-सौना-मठिया मार्ग पर गिट्टी बिछाकर पांच सालों से छोड़ दी गई थी। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। ग्रामीणों की मांग पर जब इस सड़क का निर्माण किया जाने लगा तो लोग खुश हो उठे। अक्ूतबर 2020 में शासन से सड़क निर्माण के लिए 96 लाख रुपये आवंटित किए गए। इसके बाद 17 दिसंबर से सड़क निर्माण शुरू हुआ। सड़क दो जनवरी 2021 को बन कर तैयार तो हो गई लेकिन 15 दिनों बाद ही सड़क के अधिकांश हिस्सों की गिट्टियां उखड़ने लगीं। इससे लोगों का धैर्य जवाब देने लगा। दूसरी ओर ईटहां से तरायें होकर सिंगारपुर जाने वाला मार्ग भी बदहाल स्थिति में था। इसकी मरम्मत के नाम पर क्षतिग्रस्त सड़कों को दोयम दर्जे की ईंटों से सहारे भरा जाने लगा। जानकारों की मानें तो सड़कों की मरम्मत मानक के अनुसार नहीं की जा रही है। सरकारी धन के दुरुपयोग पर इलाकाई लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि जब धन मिलता है तो विकास के बजाय बंदरबांट हो जाती है। अवर अभियंता मनीष कुमार शुक्ल ने बताया कि ईटहां-सौना-मठिया मार्ग का निर्माण होते समय मौसम अनुकूल नहीं था। ग्रामीणों की मांग पर जल्दबाजी में इसका निर्माण हुआ है। जल्द ही दुबारा सिलकोट करके मार्ग का पुन: निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed