फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   road condition in Gazipur accident

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे ने बिगाड़ी संपर्क मार्गो की सूरत

Thu, 30 Jul 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
road condition in Gazipur accident
ग्राउंड रिपोर्ट: नेवादा से गोबिंदपुर मार्ग का मौजूदा दृश्य। - फोटो : GHAZIPUR
दुबिहां। मुहम्मदाबाद और कासिमाबाद तहसील क्षेत्र में बन रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण की प्रक्रिया ने क्षेत्र के करीब दर्जनभर सड़कों की दशा को बिगाड़ दी है। इन संपर्क मार्गों पर भारी वाहनों के संचालन से सड़क जगह-जगह टूट गई है। इस पर चलना कष्टकारी हो गया। निर्माण कार्य में लगे ट्रक मिट्टी तथा अन्य सामग्री लेकर लिंक सड़कों से आवागमन कर रहे हैं। इससे अभी कुछ दिन पहले ही बनाई गई सड़कों की दशा देखने लायक नहीं बची है। अधिकतर का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है। सड़क की बिगड़ी हालत को देख लोक निर्माण विभाग ने भी तत्काल मरम्मत के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

इन सड़कों पर चलना दूभर
मुहम्मदाबाद क्षेत्र के गाजीपुर-बलिया मार्ग कुंडेसर से कबीरपुर, भांवरकोल से अवथहीं, युसफपुर से बालापुर, जोगा से करीमुद्दीनपुर, नेवादा से गोबिंदपुर, बारांचवर से कामुपुर मार्ग, दुबिहां अफलेपुर मार्ग, माटा टोडरपुर मार्ग, कामुपुर मौरा मार्ग, असावर से अमहट मार्ग कासिमाबाद, सिधागर घाट मार्ग, कासिमाबाद से उरहा, अलावलपुर से बरेसर, मरदह कासिमाबाद मार्ग, शहाबुद्दीनपुर-बरेसर मार्ग, पातेपुर संपर्क मार्ग, कन्हौरा संपर्क मार्ग आदि अब चलने लायक नहीं रह गई है। इन सडकों पर मिट्टी के ढेर एवं धूल उड़ रहे हैं। जगह-जगह गढ्ढे हो गए है। पानी भर जाने से यह और खतरनाक हो गई है। इस पर आवागन करने वाले लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। राहगीर गिरकर घायल हो रहे है। इसमें से अधिकतर सड़कें एक साल के अंदर ही लाखों रुपये खर्च कर लोकनिर्माण विभाग ने बनवाया था।
विज्ञापन

सीएम के आदेश का भी नहीं हो रहा पालन
दुबिहां। कासिमाबाद में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि एक्सप्रेस-वे निर्माण में सामान की ढुलाई तथा अन्य कारणों से अगर सड़कें खराब होती हैं, तो निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था ही खराब सड़कों को बनवाएगी। सीएम के इस फरमान के बाद भी अबतक इन सड़कों की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। इस संबंध में क्षेत्रीय लोगों के अलावा लोक निर्माण विभाग ने भी नोटिस दिया है लेकिन कार्यदायी संस्थाओं ने सुधि नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
-क्षेत्र के दर्जनों सड़कों की सूरत को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में लगे भारी वाहनों ने बिगाड़ दिया है। मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे बनने से बरसात का पानी भर जाता है और आए दिन दो पहिया सवार गिरकर चोटिल होते रहते हैं। - वंशनारायण यादव।
-मोहम्मदाबाद और कासिमाबाद क्षेत्र की सड़कें बहुत टूट चुकी हैं। भारी वाहन लिंक रोड के ऊपर फर्राटे से दौड़ रहे हैं। ओवरलोड होने की वजह से यह सड़कें टूट गई हैं, जो आज चलने लायक नहीं है।- कृष्णानंद राय।
-कई गांवों के संपर्क मार्ग को सड़कें जिसको लोक निर्माण विभाग ने हाल ही में बनवाया था, उनपर क्षमता से अधिक भारी वाहनों के चलने से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन पर चलना खतरे से खाली नहीं है।- राम बहादुर सिंह

-खराब सड़कों को बनवाने की जिम्मेदारी किसकी है अभी तक पता नहीं चल रहा है। कार्यदायी संस्था या लोक निर्माण विभाग एक दूसरे का मुंह देख रहे हैं। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।- जितेंद्र यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed