फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Road blocked by keeping body of pregnant woman, doctor accused of negligence

Ghazipur News: गर्भवती महिला का शव रखकर सड़क जाम किया, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Fri, 09 Aug 2024 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Road blocked by keeping body of pregnant woman, doctor accused of negligence
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र अख्तियारपुर गेट के पास बृहस्पतिवार की शाम ग्रामीणों ने गर्भवती महिला का शव रख कठवामोड़- कासिमाबाद मार्ग जाम कर दिया। साथ ही सुभाखरपुर सीएचसी के चिकित्सक पर लापरवाही और गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई के अलावा मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पहुंचे एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, सीओ सिटी सुधाकर पांडेय और नायब तहसीलदार राहुल सिंह ने समझा-बुझाकर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आरीपुर गांव निवासी नीलम (25) की शादी दिलदारनगर गांव निवासी तेजू राम के साथ हुई थी। पांच माह पूर्व गर्भवती नीलम मायके आरीपुर आई थी। सुबह करीब 8.30 बजे प्रसव पीड़ा होने पर मां सविता बेटी को लेकर सुभाखरपुर सीएचसी पहुंचीं। वहां डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड कराया। इसके बाद तैनात चिकित्सक डॉक्टर अनिल कुमार ने गर्भवती महिला को इंजेक्शन लगाया। इसके कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। यह देख डॉक्टर ने महिला को मेडिकल काॅलेज के महिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन लेकर उसे महिला अस्पताल आ रहे थे कि रास्ते में ही नीलम की मौत हो गई। परिजन फिर महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे। इधर परिजन और गांव के लोग भी सीएचसी पहुंच गए। इसके बाद परिजन और ग्रामीण शव लेकर शाम 4.30 बजे अख्तियारपुर गेट के सामने कठवा मोड़- कासिमाबाद मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी मान मनौव्वल के बाद भी ग्रामीण और परिजन नहीं माने तो कासिमाबाद सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार राहुल सिंह और सीओ सिटी सुधाकर पांडेय पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे। मृतक के पिता अकरम राम ने अधिकारियों से चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। नायब तहसीलदार राहुल सिंह और एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के आश्वासन पर शाम छह बजे जाम समाप्त हुआ। सीओ सिटी सुधाकर पांडेय ने बताया कि समझा- बुझाकर जाम समाप्त कराने के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी। इधर सीएचसी सुभाखरपुर के डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि इंजेक्शन लगाने के बाद महिला को चक्कर और मिर्गी जैसा रोग उभर गया। इंजेक्शन से कोई दिक्कत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed