{"_id":"658b2b2cf4db6580140e9e97","slug":"road-accident-took-the-lives-of-five-people-in-three-days-a-mountain-of-sorrow-broke-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-8443-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: तीन दिन में सड़क हादसे ने ले ली पांच की जान, टूटा दुखों का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: तीन दिन में सड़क हादसे ने ले ली पांच की जान, टूटा दुखों का पहाड़
विज्ञापन
गाजीपुर। वर्ष 2023 के अंतिम सप्ताह में हादसों से सड़क लाल हो रही है। मात्र तीन दिन में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की जान चली गई। परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा की ताउम्र भुलाया नहीं जा सकेगा। एक जनवरी से 26 दिसंबर तक सड़क हादसों में अब तक 229 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक माह में विभिन्न थाना क्षेत्रों में आठ की जान जा चुकी है। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित उदंती नदी पुल पर हुई हादसा का प्रमुख कारण साइकिल को मारने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और दो लोगों की जान ले ली। थाने पर बेसुध मां अपने लाल का चेहरा देखने के लोगों से गुहार लगाती रही, जिसे देख दूसरों की भी आंख भर आई।
वाहनों के तेज रफ्तार आए दिन लोगों की जान के लिए आफत बने हुए हैं। कभी सड़कों के गड्ढे तो अब सरपट दौड़ रही वाहन हादसे का कारण बनती जा रही है। बावजूद वाहनों के रफ्तार नियंत्रण को लेकर कोई ठोस कदम संबंधित विभाग की ओर से नहीं उठाया गया है। सड़क हादसों के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो मात्र तीन दिन के अंदर पांच लोगों की मौत और गांव में करूण- क्रंदन की आवाज ने सबको परेशान कर दिया है। बीते 23 दिसंबर को रेवतीपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर के पास बस और बाइक की आमने- सामने की टक्कर में महना गांव के बादल, अफसर और अंजार की मौत हो गई थी। अभी भी गांव इस हादसे के दर्द से उभर ही नहीं था कि एक और घटना में एक ही घर की चाची और भतीजे की मौत से जनपद के लोग सिहर उठे।
एक जनवरी से 26 दिसंबर तक सड़क हादसे का आंकड़ा
सड़क दुर्घटना- 358
हादसों में मौत- 229
हादसों में घायल- 198
ब्लैक स्पॉट- 13