फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   road accedant

सड़क हादसों में छात्रा सहित दो की मौत, जाम

Wed, 17 Feb 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
road accedant
छात्रा की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को हुए सड़क हादसे में छात्रा सहित तीन की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन सड़क किनारे पलट गए। उधर, मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने बहरियाबाद-चिरैयाकोट मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर सैदपुर एसडीएम विक्रम सिंह एवं सीओ राजीव द्विवेदी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। लेकिन वह अपनी बात पर अड़े रहे।
विज्ञापन

बहरियाबाद: सादात थाना क्षेत्र के प्यारेपुर कुटी एवं पेट्रोल पंप के बीच विद्यालय की छुट्टी होने पर बड़ागांव निवासी हेमा यादव (17) अपनी छोटी बहन दीक्षा (16) को साइकिल पर बैठाकर घर जा रही थी। पेट्रोल पंप के पास पीछे से ईंट लादकर आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे धक्का मार दिया और कुछ दूरी पर सड़क किनारे पांच फीट गड्ढे में पलट गई। हादसे में छात्रा हेमा यादव की मौके पर मौत हो गई, जबकि दीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रैक्टर-ट्राली पलटने के बाद चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन घायल दीक्षा को इलाज के लिए वाराणसी लेकर रवाना हो गए। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने शाम 3.30 बजे सैदपुर-चिरैयाकोट मार्ग जाम कर दिया और मुआवाजा एवं गिरफ्तारी की मांग करते रहे। इस दौरान सैदपुर के एसडीएम विक्रम सिंह एवं सीओ राजीव द्विवेदी के नेतृत्व में बहरियाबाद, सादात, शादियाबाद, खानपुर, सैदपुर सहित अन्य थाने की पुलिस पहुंच गई। दोनों अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कठवामोड़: नोनहरा थाना क्षेत्र के चटाई पारा पेट्रोल पंप के पास बाइक एवं कोयला लदे पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत में तिलाड़ी गांव निवासी गुजबदन पांडेय (50) की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा सुनील पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed