फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ritika topped in BCA, Rachna topped in BBA in PU

Ghazipur News: पूविवि में रितिका ने बीसीए, रचना ने बीबीए में किया टॉप

Mon, 09 Sep 2024 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Ritika topped in BCA, Rachna topped in BBA in PU
गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से संबंद्ध तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान (टेरी) पीजी कॉलेज की बीसीए की छात्रा रितिका गुप्ता ने सर्वोच्च 84.11 प्रतिशत अंक अर्जित कर विश्वविद्यालय में टॉप किया है।तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने जनपद का नाम रोशन किया है। साथ ही बीबीए की छात्रा रचना तिवारी ने सर्वोच्च 81.12 प्रतिशत अंक अर्जित कर टॉप कर यह कीर्तिमान बनाया है |
विज्ञापन


संस्थान के सचिव/प्रबंधक अजीत कुमार सिंह, अपर महाधिवक्ता ने दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही इन छात्राओं के गोल्ड मेडल के लिए चयनित होने पर संस्थान प्रबंधन, प्रशासन, प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं ने भी हर्ष जताया। सूचना प्रभारी डाॅ. अमित प्रताप ने बताया कि टेरी के छात्र-छात्राओं की यह उपलब्धि लगातार 2012 से चली आ रही है और पुनः इस बार संस्थान की इन छात्राओं ने विश्वविद्यालय में टॉप कर संस्थान और जनपद का मान बढ़ाया है। इन्हें विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित 28वें दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा।|
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed