फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rising price of diesel broke the back of farmers

डीजल के बढ़ते मूल्य ने तोड़ी किसानों की कमर

Sun, 11 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rising price of diesel broke the back of farmers
स्वाभिमान संगठन की तिमाही बैठक रविवार को प्राथमिक विद्यालय दीनापुर के परिसर में हुई। इसमें बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याओं तथा संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रतिदिन बढ़ रहे डीजल के मूल्य से किसानों की खेती पर पड़ने वाला खर्च दोगुना हो गया है।बैठक में सरकार को ज्ञापन भेजकर किसानों को कर मुक्त डीजल देने की बात हुई। बैठक में संगठन के सदस्यों ने क्रय केंद्र पर बिक्री के लिए आठ-आठ दिन से गेहूं विक्रय और तौल नहीं होने से दुश्वारियों को झेलत रहे किसानों की समस्या पर खेद जताते हुए इसपर कार्रवाई की मांग की गई ताकि किसानों को समस्या का सामना ना करना पड़े। बताया कि वर्षा में भीगने से गेहूं खराब होकर अंकुरित तक हो गया। इसे वकये की पुनरावृत्ति पुन: अगले वर्ष न हो इसके लिए गेहूं खरीद से पहले सचेत होने की जरूरत है। संगठन के महासचिव धीरेंद्र सिंह ने कहा कि समाज को जोड़कर चलना मनुष्य का धर्म है। समाज सेवा के रूप में हम कम से कम दो लोगों का सहयोग जरूर करें। सरकार की तरफ से किसानों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं को स्वयं संगठन के लोग किसानों को बताएं और उसका लाभ दिलाने का प्रयास करें। इस मौके पर अध्यक्ष डा. देवेश सिंह, संरक्षक वेदप्रकाश तिवारी, पूर्व प्रधान हवलदार चौधरी, मौनी बाबा महंत विशुद्धानंद गिरी, अमितेश मिश्रा, सपन दुबे, गोविंद चौधरी, पंचदेव सिंह, नीलेश, सोनू, दुर्गेश सिंह, अजय सिंह, शिवाजी सिंह, अमित सिंह, उपेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, श्रीकांत कुमार, धनंजय सिंह, मनोज सिंह, जीतू सरदार, सुनील निषाद, संतोष निषाद, विनीत दूबे, गोविंद चौधरी, सर्वेश चौधरी, टिंकू चौधरी, धीरज सिंह, सोनू राय, मंटू राय प्रधान, पियूष दूबे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed