फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sarju Pandey not removed from electricity corporation meter Even after 36 years in ghazipur

गजब हाल है: 36 साल बाद भी बिजली निगम के मीटर से क्रांतिकारी सरजू पांडेय का नहीं हटा नाम, जानें- क्या है मामला

Sat, 02 Aug 2025 09:35 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 02 Aug 2025 09:35 AM IST
सार

क्रांतिकारी पूर्व सांसद सरजू पांडेय के परिजनों ने मीटर के कनेक्शन में तब्दीली कराने की कोशिश भी की लेकिन उसी मीटर को जारी रहने दिया गया। अब विभाग के अधिकारी मृत्यु प्रमाण पत्र मांग रहे हैं।

विज्ञापन
Sarju Pandey not removed from electricity corporation meter Even after 36 years in ghazipur
सरजू पांडेय पार्क स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद सरजू पांडेय। - फोटो : संवाद

विस्तार

अपने देहावसान के 36 साल बाद भी बिजली निगम के दस्तावेजों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, गाजीपुर से दो बार के सांसद और पूर्व एमएलसी और क्रांतिकारी सरजू पांडेय जिंदा हैं। उनके घर का बिजली बिल आज भी उनके नाम से ही जारी होता है। इतना ही नहीं 2019 में और 2024 में भी मीटर के सत्यापन में उन्हें जीवित दिखाया गया है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद के परिजनों ने मीटर के कनेक्शन में तब्दीली कराने की कोशिश भी की लेकिन उसी मीटर को जारी रहने दिया गया। डिजिटल के दौर में आज सब कुछ ऑनलाइन हो रहा है इसके बाद भी बिजली निगम के सुस्त अफसर और कर्मचारी रिकॉर्ड अपडेट करने की जरूरत नहीं समझ रहे हैं। परिवार के लोगों का आरोप है कि जब नाम बदलवाने के लिए अधिकारी के दफ्तर गए तो उनसे नियमों का हवाला देकर मृत्यु प्रमाण पत्र मांग रहे हैं।
विज्ञापन


जब परिजनों ने बताया कि उनकी मौत 1989 में रूस की राजधानी मॉस्को में हुई, प्रमाणपत्र लाना संभव नहीं। इसके बदले में वह कचहरी में सरजू पाण्डेय पार्क में लगी शिलापट्ट के तस्वीर की फोटो कॉपी जमा करने, उस समय के मीडिया कवरेज और अखबारों की क्लिपिंग भी साझा करने को तैयार हैं। जबकि पूर्व सांसद सरजू पांडेय की मृत्यु एक ऐतिहासिक घटना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 1989 में जब उनकी मॉस्को से शव यात्रा आई तो गाजीपुर में सबसे अधिक भीड़ उमड़ृी थी। उस समय की तस्वीरें इसकी गवाह हैं और सदर तहसील के सामने ही उनके नाम न सिर्फ पार्क बना है, बल्कि आदमकद प्रतिमा का तत्कालीन राज्यपाल मोतीलाल बोरा ने अनावरण किया था। एक्सईएन गोपाल सिंह ने कहा कि परिवार के लोग कुटुंब रजिस्टर की नकल और शपथ पत्र दे दो तत्काल कनेक्शन धारक का नाम बदल दिया जाएगा।

पूर्व सांसद के नाम बिजली कनेक्शन का विवरण
मीटर का कनेक्शन
  • खाता संख्या : 5005582000
  • स्वीकृत भार: 2 किलो
  • पुराना मीटर : 827844
  • नया मीटर : एएलओ 541303
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed