फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Revatipur police station's sub-inspector suspended for leaking confidential information

Ghazipur News: गोपनीय जानकारी लीक करने में रेवतीपुर थाने का दरोगा निलंबित

Thu, 27 Mar 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Revatipur police station's sub-inspector suspended for leaking confidential information
करोड़ों की ठगी और नौकरी के नाम पर रुपये ऐंठने की फरार मुख्य महिला आरोपी के खास पुलिस के एक एसआई को गोपनीय जानकारी लीक करने और लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस कप्तान ने रेवतीपुर थाने के चर्चित एसआई भोलानाथ सरोज पर 23 मार्च को कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच का निर्देश दिया है। आरोपी एसआई को पुलिस लाइन से संबद्ध करते हुए सख्त निर्देश दिया गया है कि बिना अनुमति के जिला मुख्यालय न छोड़ें।
विज्ञापन

रेवतीपुर थानाक्षेत्र के नगदिलपुर स्थित बक्शू बाबा कोचिंग एकेडमी 2024 में नौकरी के नाम पर रुपये लेने और करोड़ों की ठगी के मामले में चर्चा में आई थी। इस एकेडमी का संचालक विनोद गुप्ता वर्तमान में जिला जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में बिहार निवासी नीतू श्रीवास्तव सहित कुल 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जिनमें से चार को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से दो आरोपी जमानत पर बाहर हैं। जबकि एकेडमी संचालक विनोद गुप्ता सहित दो अब भी जेल में हैं। शेष 16 आरोपियों में शामिल नीतू श्रीवास्तव अब तक फरार है।
फरार नीतू की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस को जानकारी मिली कि एसआई भोलानाथ सरोज आरोपी को बचाने और विभागीय गोपनीय सूचनाएं लीक करने में लिप्त हैं।

इस पर उन्हें निलंबित कर जांच शुरू कर दी गई है। जमानिया सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि विवेचना में लापरवाही के कारण पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक पर कार्रवाई की गई है। एसआई की विभागीय जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed