फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Returned pregnant after getting tested and hanged

Ghazipur News: जांच कराकर लौटी गर्भवती और लटक गई फंदे पर

Thu, 27 Jul 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Returned pregnant after getting tested and hanged
महिला गर्भवती थी और पति दुबई में करता है नौकरी,
विज्ञापन

परिजनाें के रोने- बिलखने से गांव में मची चीख-पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
शादियाबाद। थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव में मंगलवार की रात एक गर्भवती महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई। वहीं गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे हुए थे।
ग्रामीणों ने बताया कि गुंजा चौहान (35) का पति प्रमोद चौहान दुबई में रहता है। बीते मार्च में वह छुट्टी बिताकर दुबई गया था। गुंजा चौहान गर्भवती थी। परिजनों के मुताबिक वह गांव की किसी महिला के साथ हंसराजपुर स्थित एक पैथालॉजी सेंटर पर जांच कराने गई थी।
विज्ञापन

वहां से वापस लौटने के बाद उसने कमरे में लगे पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। तीन मासूम पुत्रियां निधि (8), अर्चना (5) और अर्पिता (2) मां के शव से लिपटकर धाड़े मारकर रो रहीं थीं। घटना की सूचना मिलते ही आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना के फुलाई गांव निवासी मृतका के पिता राजेंद्र चौहान और मां आशा देवी के साथ मायके के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव देखकर मायके पक्ष के लोग रोने- बिलखने लगे। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश पाल सिंह ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed