फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Retired policeman duped of Rs 21.50 lakh in the name of doubling the amount

Ghazipur News: रकम दोगुनी करने के नाम पर रिटायर पुलिसकर्मी से 21.50 लाख की ठगी

Sat, 28 Feb 2026 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Retired policeman duped of Rs 21.50 lakh in the name of doubling the amount
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बहराइच गांव निवासी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी से म्यूचुअल फंड में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 21.50 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज नारायण ने बताया कि बहराइच गांव निवासी गामा राम पुत्र ने तहरीर दी है। आरोप है कि 2015 में अक्षय लाल प्रजापति ने म्यूचुअल फंड कंपनी के माध्यम से छह वर्ष में रकम दोगुनी करने का भरोसा दिलाया। विश्वास में आकर गामा राम ने कुल 21,50,000 रुपये निवेश कर दिए। निर्धारित अवधि पूरी होने पर कंपनी की ओर से केवल 4.50 लाख रुपये ही लौटाए गए। शेष धनराशि के लिए लगातार टालमटोल किया जाता रहा। कुछ समय बाद कंपनी बंद कर संबंधित लोग भाग गए। आरोप है कि अक्षय लाल प्रजापति सहित चार लोगों ने मिलकर सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की।
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद भी रकम वापस न मिलने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर कासिमाबाद कोतवाली में चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed