फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Retired manager reconstructed house burglars

चोरों ने रिटायर्ड प्रबंधक का घर खंगाला

Wed, 01 Jul 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 01 Jul 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Retired manager reconstructed house burglars
कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए चोर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देते जा रहे हैं। पहले हुई चोरियों का पुलिस राजफाश नहीं कर सकी है कि चोरों ने सोमवार की रात सदर कोतवाली क्षेत्र की रविंद्रपुरी कालोनी में कोल फील्ड के रिटायर्ड
विज्ञापन


 प्रबंधक त्रिभुवन सिंह के बंद पड़े मकान को खंगाल दिया। घटना में चोर 20 हजार नकदी सहित 50 हजार का जेवरात उठा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


रविंद्रपुरी कालोनी निवासी कोल फील्ड से रिटायर्ड प्रबंधक त्रिभुवन सिंह के पुत्र विकेश सिंह की पांच दिन पहले शहर के भुटहियाटाड़ के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। पुत्र के तेरही के लिए पिछले दिनों परिवार के सदस्य मकान में ताला
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद कर गांव देवकली गए थे। इसी दौरान रात में चोर चहारदीवारी फांदकर मकान में घुस गए और आराम से तीन कमरों का ताला तोड़ कर खंगाल दिया। इस दौरान 20 हजार नकदी और करीब 50 हजार रुपये के जेवरात उठा ले गए। मंगलवार

सुबह त्रिभुवन सिंह के रिश्तेेदार निशांत सिंह ने मकान का ताला टूटा देख इसकी सूचना त्रिभुवन सिंह को दी। इसके बाद गोराबाजार चौकी इंचार्ज को सूचित किया। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज नसीम मौके पर पहुंच गए। त्रिभुवन के भाई

शिवजी सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पीडि़त से बातचीत करने के साथ ही मामले की छानबीन की। पीडि़त ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी। लोगों में इस बात की चर्चा होती रही कि सीओ सदर के आवास से 50 मीटर और पुलिस


 अधीक्षक आवास से सौ मीटर की दूरी पर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों के आवास करीब होने के कारण यह कालोनी सुरक्षित मानी जाती है। चोरी की इस घटना से कालोनी लोगों में दहशत है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed