Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Result of entrance exam declared

प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

Sat, 28 Nov 2020 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Result of entrance exam declared
जमानिया। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय एमए प्रथम वर्ष भूगोल की प्रवेश परीक्षा का परिणाम शनिवार को संयोजक डॉ. मातेश्वरी प्रसाद सिंह ने जारी किया। 35 सीटों के लिए कुल 113 ने आवेदन किया था। घोषित नतीजों के अनुसार प्रवेश परीक्षा परिणाम में शिवानी एवं मनीष जायसवाल को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, सविता को द्वितीय एवं अरुणा जायसवाल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

बताया कि सामान्य संवर्ग में 33 अंक तक पाने वाले प्रवेशार्थियों को अर्ह घोषित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग संवर्ग में कुल नौ शिक्षार्थियों का चयन हुआ है वहीं अनुसूचित जाति-जनजाति संवर्ग में कुल सात शिक्षार्थी अर्ह घोषित किए गए हैं। संयोजक डॉ. सिंह ने बताया कि सफल छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग तीन से पांच दिसंबर तक भूगोल विभाग में सुबह 10.30 से 1.30 बजे तक होगी। संबंधित अपने संपूर्ण प्रमाण पत्रों सहित स्वयं उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया संपन्न करा लें। अन्यथा की स्थिति में सात को द्वितीय सूची जारी कर दी जाएगी जिसमें प्रथम सूची के आवेदकों को अवसर नहीं दिया जाएगा। मेरिट सूची में सामान्य संवर्ग 33 अंक, अन्य पिछड़ा वर्ग संवर्ग 28 अंक, अनुसूचित जाति जनजाति 18 अंक तक पाने वाले प्रवेशार्थी प्रथम सूची के लिए चयनित घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed