फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   resolved to protect democracy

Ghazipur News: लोकतंत्र की रक्षा करने का लिया संकल्प

Sat, 31 Dec 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
resolved to protect democracy
समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में कार्यालय समता भवन पर लोकबंधु स्व. राजनारायन की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोकतंत्र की रक्षा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

गोष्ठी में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि राजनारायन इस मुल्क के आम आवाम की आवाज थे। वह आजीवन अन्याय, जुल्म और शोषण के खिलाफ संघर्ष करते रहे। आम जन से जुड़ा कोई ऐसा मुद्दा नहीं रहा जिस पर उन्होंने आवाज न बुलंद की हो।
विज्ञापन

उनका निधन 69 वर्ष की उम्र में हुआ। सात दशक के जीवनकाल में वह 80 बार जेल गए। उन्होंने कुल 17 वर्ष जेल में बिताए। इसमें तीन वर्ष आजादी के पहले और 14 वर्ष आजादी के बाद। उनकी जेल यात्राएं ये बताती हैं कि वह आम जन के सरोकारों से किस हद तक जुड़े रहे। लोकतंत्र के सच्चे सिपाही के तौर पर वह हमेशा गरीबों, मजलूमों, किसानों और कमजोर तबकों के लिए खड़े रहे और लड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की। इस अवसर पर सदानंद यादव, गोपाल यादव, निजामुद्दीन खां, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र यादव, अमित ठाकुर, चंद्रिका यादव, कंचन रावत, जुमाउद्दीन अहमद, पूजा गौतम आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed